{"_id":"5e2745718ebc3e4b1e5497c6","slug":"muzaffarnagar-news-theft-in-the-mill-s-warehouse-khatauli-news-mrt465073365","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल के गोदाम का ताला तोड़कर लाखों की चीनी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल के गोदाम का ताला तोड़कर लाखों की चीनी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल के गोदाम का ताला तोड़कर लाखों की चीनी चोरी
मोरना। मोरना शुगर मिल के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चीनी के भरे कट्टे चोरी कर लिए। शुगर मिल के अधिकारियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड मोरना में चोरों ने गोदाम नंबर दो के उत्तर दिशा का शटर का ताला तोड़कर 58 चीनी के कट्टे चोरी कर लिए। सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने भोपा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गोदाम के शटर का कुंडा हटा हुआ तथा ताला टूटा हुआ पड़ा था। संदिग्ध स्थिति होने पर आसपास चेक करने पर एक चीनी का कट्टा 50 किलोग्राम वजन का पड़ा हुआ मिला। इसके बाद गोदाम का शटर उठाकर चीनी का स्टॉक चेक किया गया, तो गोदाम से करीब 58 चीनी के कट्टे गायब मिले। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मिल के प्रबंधक हर्षवर्धन कौशिक ने बताया कि चोर कई दिनों से चोरी कर रहा था। चोरी की घटना के संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा करने की बात कही है। सीसीओ अवधेश कुमार, एडीपी मुकेश वर्मा, हवा सिंह, वेदवीर सहरावत आदि ने भी गोदाम पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को जेल भेजा जाएगा।