छात्र-छात्राओं को बताए तंबाकू के नुकसान
मुजफ्फरनग। एंटी टोबेको कैंपन के तहत स्कूलों के छात्र-छात्राओं को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
नेशनल तंबाकू कंट्रोल बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान में सर्व सेवा निकेतन दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने डीएवी पब्लिक स्कुल, स्िप्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, एमडीएस पब्लिक स्कूल, केके जैन इंटर कालेज पीकेट इंटर कॉलेज, जैन पीजी कॉलेज, विद्योत्मा पीजी कॉलेज, कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल आदि मे एंटी टोबेेको कैंपेन का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। बताया कि तंबाकू का सेवन श्वसन तंत्र में कैंसर, फेफडे़, यकृत, गुर्दा आदि समस्याओं से जुड़ा होता है। शरीर में अनेकों बीमारियों को पैदा करता है, जिससे व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। इसलिए तंबाकू का सेवन न करे और न ही अपने घर परिवार में करने दे। विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर राहुल, शानू, कबीर, शिखा, अमरप्रीत, नंदिनी, अनमोल आदि उपस्थित रहे।