{"_id":"5e2200bc8ebc3e4b5a78111d","slug":"muzaffarnagar-news-sunshine-comes-after-rain-muzaffarnagar-news-mrt4643809126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद धूप निकलने से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद धूप निकलने से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद धूप निकलने से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। बारिश के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन शाम होते ही सर्दी का असर बढ़ गया। बारिश और आसपास के जिलों में हुई ओलावृष्टि से ठंड में इजाफा हो गया है। गलन वाली सर्दी से लोग परेशान रहे। बारिश से नगर के कई मोहल्लों में जलभराव से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को जिले में जमकर बारिश हुई और इसका असर शुक्रवार तक भी बना रहा। सुबह तक बूंदाबांदी होती रही लेकिन दोपहर में मौसम साफ हो गया। धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम को फिर सर्दी में इजाफा हो गया। सर्द हवा चलने से गलन वाली ठंड बनी रही। जिले का अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम में बढ़ी हुई नमी को देखकर फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
उधर, बारिश के चलते शहर की सड़कों की हालत खराब हो गई है। नगर के दक्षिणी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए की गई खुदाई के कारण कीचड़ फैल गया है। गांधी कालोनी रोड सरवट फाटक के आसपास काफी जलभराव रहा। साकेत कालोनी, रामपुरी, ब्रह्मपुरी की गई गलियों में जलभराव के चलते लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
अस्पताल में रही काफी भीड़भाड़
बृहस्पतिवार को बारिश के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कम रही थी लेकिन जैसे ही मौसम साफ हुआ तो अस्पताल में मरीज बढ़ गए। शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर दो बजे तक भी दवा खिड़की और फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों का तांता लगा था।
सीवर लाइन चोक होने से रही परेशानी
मुजफ्फरनगर। नगर में बिछाई गई सीवर लाइन कई स्थानों पर चोक हो गई है। सीवर लाइन में पालिथीन और डेयरियों का गोबर डाला जा रहा है। इसके चलते सीवर लाइन में पानी का बहाव अवरुद्ध हो जाता है। बारिश होने से सीवर लाइन के मेन हाल से पानी निकलने लगता है। शुक्रवार को ठेकेदार के कर्मचारी सीवर लाइन साफ करने में जुटे रहे। कई स्थानों पर मजदूरों ने सीवर लाइन में उतरकर सफाई की।