फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Struggle in Kulhedi village

कुल्हेड़ी गांव में संघर्ष, महिला सहित नौ घायल

Mon, 20 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Struggle in Kulhedi village
चरथावल। खेत में बरसीम काटने को लेकर कुल्हेड़ी गांव में दो पक्षों में हुए संघर्ष हो गया। जिसमें महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से छह लोगों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की तरफ से नौ आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे सलीम का पुत्र वसीम एवं भाई नसीम जंगल में ट्रैक्टर पर बरसीम काटने गए रहे थे। जमशेद पक्ष के लोग पूर्व नियोजित योजना के तहत मौजूद थे। उन्होंने बरसीम काटने को लेकर विवाद में दोनों में मारपीट हो गई। खबर लगने पर सलीम पक्ष के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है खेत में हमलावरों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। जिसमें नसीम, वसीम, अमीर खान साकिब, मुदस्सिर और जुल्फू सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया और छह घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तरफ से वादी सलीम ने नौ हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed