फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: RLD Khatauli

रालोद ने गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को ज्ञापन सौंपा

Mon, 09 Dec 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: RLD Khatauli
मंसूरपुर में गन्ने की होली फूंकते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
रालोद ने गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग की
विज्ञापन

खतौली/मंसूरपुर। रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से गन्ने का भाव 450 क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया गया तो रालोद पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होगी।
सोमवार को रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। रालोद नेताओं का कहना था कि प्रदेश में किसान 90 प्रतिशत से ज्यादा गन्ने की फसल उगाते हैं। विगत तीन वर्षों से किसान के बिजली के बिल, दुगना उर्वरक महंगा होने के कारण लागत दोगुनी हो गई है। नतीजतन सरकार द्वारा निर्धारित गन्ना मूल्य बहुत कम है।
विज्ञापन

लागत के हिसाब से गन्ना मूल्य में वृद्धि कर 450 रुपये क्विंटल घोषित किया जाए। अन्यथा रालोद पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में राजसिंह छोकर, अमित तोमर, पंकज राठी, कुलदीप चौधरी, दीपक खानपुर, पुष्पेंद्र चौधरी, जगदीश आर्य, सचिन आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर में गन्ने की होली जलाई। रालोद नेता विकास बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंसूरपुर में जोहरा रोड पर एकत्र हुए। किसानों ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मिल मालिकों के हाथों की कठपुतली बन गई है।

किसान की फसल की लागत बढ़ गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार गन्नेे के रेट पर पुनर्विचार करें। इस दौरान जगपाल जोहरा, विकास बालियान, आनंद डायरेक्टर, हरेंद्र सिंह, अनुज सिंह, राजपाल सिंह, राजीव कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed