फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: RLD encircles ARTO

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया एआरटीओ का घेराव

Tue, 21 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: RLD encircles ARTO
एआरटीओ राजीव बंसल का घेराव करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद कार्यकर्ताओं ने किया एआरटीओ का घेराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने 15 साल पुराने डीजल वाहनों को एनसीआर में प्रतिबंधित करने के विरोध में एआरटीओ (प्रशासन) का घेराव किया। कृषि में उपयोग होने वाले वाहनों को इस दायरे से बाहर रखने की मांग की गई। बाद में एआरटीओ के आश्वासन पर घेराव समाप्त किया गया।

सोमवार को रालोद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि चुनाव के समय सत्ता पक्ष के लोगों ने वादा किया था कि ट्रैक्टर व कृषि में उपयोग होने वाले वाहनों को प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखा जाएगा, लेकिन एआरटीओ ने वाहनों को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एआरटीओ प्रशासन राजीव बंसल का का घेराव किया। रालोद नेताओं ने कृषि में प्रयोग होने वाले वाहनों को इस दायरे से बाहर रखने की मांग की। इस संबंध में एआरटीओ को एक ज्ञापन भी दिया गया। एआरटीओ ने ट्रैक्टरों पर कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। इस पर घेराव समाप्त कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों में सुधीर भारती, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, हर्ष राठी, रवींद्र चांदपुर, शादाब अली, मन्नू पचेंडा, विकास कादियान, मनोज पीनना, संजी पीनना, नजर, शोबी, नासिर, उम्मेद, उवेश, आशीष, हमजा, आदेश तोमर, फैजान, तहसीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed