मुजफ्फरनगर: प्रदूषण फैलाने पर त्रिमूर्ति इंजीनियरिंग पर 65 लाख के जुर्माने की संस्तुति, जिले में की गई ताबड़तोड़ छापामारी
मुजफ्फरनगर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए छापामारी की गई। वहीं 65 लाख, 75 हजार जुर्माना लगाए जाने और और वायु अधिनियम के अंतर्गत बंदी की कार्रवाई किये जाने की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय लखनऊ से की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर छापा मारा गया। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि मेरठ रोड स्थित त्रिमूर्ति इंजीनियरिंग वर्कस पर (इंडक्शन फर्नेस) से अत्यधिक मात्रा में उत्सर्जन पाया गया। इस इकाई पर 65 लाख 75 हजार जुर्माना लगाए जाने और और वायु अधिनियम के अंतर्गत बंदी की कार्रवाई किये जाने की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय लखनऊ से की गई है। अन्य कई जगह छापा मारकर प्रदूषण विभाग ने जुर्माना लगाया है।
प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान प्रभावी किया गया है। त्रिमूर्ति इंजीनियरिंग वर्क्स (इंडक्शन फर्नेस) से अत्यधिक मात्रा में उत्सर्जन होता हुआ पाया गया। फैक्टरी का वायु प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र भी काम नहीं कर रहा था और प्रदूषण विभाग से लिया जाने वाला लाइसेंस भी नहीं लिया गया था।
भोपा रोड स्थित श्यामा जी ट्रेडर्स एवं जानसठ रोड स्थित कृष्णा बिल्डिंग मैटीरियल द्वारा खुले में निर्माण सामग्री भंडारित किये जाने से धूल उत्सर्जन के चलते 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की संस्तुति नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर को प्रेषित की गई है।
शहर में निकली प्रदूषण विभाग की एंटी स्मॉग गन
शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाए जाने के लिए दमकल विभाग, स्थानीय निकायों एवं उद्योगों के सहयोग से शहर में वाटर स्प्रिंकलिंग कराई गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एंटी स्मॉग गन का प्रयोग शहर के विभिन्न मार्गों पर कराया गया, जिससे धूल उत्सर्जन में कमी लायी जा सके।
यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे
नवंबर में जिले की हवा
तिथि एक्यूआई
01 नवंबर 219
02 नवंबर 273
03 नवंबर 287
04 नवंबर 202
05 नवंबर 306
06 नवंबर 328
07 नवंबर 308
08 नवंबर 383
09 नवंबर 410
10 नवंबर 372
11 नवंबर 357
12 नवंबर 337
13 नवंबर 331
14 नवंबर 326
15 नवंबर 356
16 नवंबर 328
17 नवंबर 265
18 नवंबर 231
यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
एक्यूआई 231 पर पहुंचा, हल्की राहत
गुरुवार को जिले का एक्यूआई 231 के स्तर तक पहुंच गया, जिससे हल्की राहत मिली है। सुबह के समय स्मॉग रहा, लेकिन शाम के समय राहत मिली। पिछले 13 दिन में यह जिले की सबसे साफ हवा रही।