{"_id":"627a985fe02cc62abf3dfdf0","slug":"muzaffarnagar-news-police-have-arrested-three-accused-including-groom-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा सहित तीन गिरफ्तार: दुल्हन पक्ष के व्यक्ति की गोली लगने से हुई थी मौत, वायरल हुआ था घटना का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा सहित तीन गिरफ्तार: दुल्हन पक्ष के व्यक्ति की गोली लगने से हुई थी मौत, वायरल हुआ था घटना का वीडियो
Tue, 10 May 2022 10:22 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 10 May 2022 10:22 PM IST
सार
दूल्हे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से दुल्हन पक्ष के व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर क्षेत्र के गांव बसी कलां में दो दिन पूर्व विवाह समारोह में विवाद के दौरान चली गोली से दुल्हन पक्ष के व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दूल्हा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
गांव बसीकलां निवासी डॉ. अफजाल की पुत्री की शादी गांव के ही इश्तकार से दो दिन पूर्व रविवार को होनी थी। बरात जाने वाले दिन दोनों पक्षों में किसी बात पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। दूल्हे ने तमंचे से गोली चलाई थी। उसका वीडियो वायरल हुआ था। झगड़े के दौरान दुल्हन पक्ष के जफर खां की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में सीएम योगी: ऐसा पहली बार- चंद घंटों का दौरा और इन प्रसिद्ध स्थानों पर घूमे मुख्यमंत्री, देखें हर कार्यक्रम की खास तस्वीरें
विज्ञापन
मृतक के भाई खलील ने गोली चलाने वाले दूल्हा इस्तेकार सहित छह लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी दूल्हा इश्तेकार, गुल्लू उर्फ गुल मोहम्मद व आशिक उर्फ आसिफ को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी दूल्हे के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
यह भी पढ़ें: सीएम का मेरठ दौरा: मुख्यमंत्री योगी बोले- ऐसे लोगों से सावधान रहिए जो हमें आज भी बांटना चाहते हैं, ये था पूरा कार्यक्रम
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुल्लू व आशिक पर घर में घुसकर मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा कायम हुआ है। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की है।