फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Kaserava first in volleyball, kabaddi

वॉलीबाल, कबड्डी में कसेरवा प्रथम

Wed, 15 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Kaserava first in volleyball, kabaddi
शाहपुर के गांव कसेरवा में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वॉलीबाल, कबड्डी में कसेरवा प्रथम
विज्ञापन

शाहपुर। गांव कसेरवा में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कसेरवा के खिलाड़ियों का जलवा रहा। अधिकांश खेल प्रतियोगिताओं में कसेरवा के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। विजेताओं को जिला पंचायत सदस्य ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आदर्श स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इससे पहले वॉलीबाल प्रतियोगिता में कसेरवा-ए प्रथम और कसेरवा-बी द्वितीय, बालिका कबड्डी में कसेरवा प्रथम और पुरबालियान द्वितीय, बालक कबड्डी में कसेरवा प्रथम और गोयला द्वितीय स्थान पर रहा। कुश्ती में गौरव दुल्हेरा प्रथम और शमीम पुरबालियान द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में शावेज कसेरवा प्रथम, गौतम काकड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में भी शावेज कसेरवा प्रथम और तस्लीम कसेरवा द्वितीय, तीन हजार मीटर दौड़ में अमरजीत काकड़ा प्रथम और सोनू कसेरवा द्वितीय, पांच हजार मीटर दौड़ में नौशाद कसेरवा प्रथम और सुहेल सोरम द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन में अंजलि कसेरवा प्रथम और सपना कसेरवा द्वितीय स्थान पर रहीं। जिला पंचायत सदस्य अथहर चौधरी ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एकेडमी संचालक मासूम चौधरी, विकाश कश्यप, कन्हैया लाल, यशपाल और सुबोध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed