फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: irregularities in consolidation

चकबंदी में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 15 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: irregularities in consolidation
चकबंदी में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के आरोप लगाते हुए गोधना गांव के ग्रामीणों ने प्रधान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चकबंदी में अनुसूचित जाति की बस्ती में रह रहे परिवारों के लिए जमीन सुरक्षित करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे।

पुरकाजी ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोधना के प्रधान अफसर अली के साथ अनुसूचित जाति के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। इन ग्रामीणों ने गांव में चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लोगों के हितों को अनदेखा करने और खाद के गड्ढों के साथ ही उनके लिए जमीन सुरक्षित नहीं करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि गोधना गांव में दोनों तरफ ही अनुसूचित जाति के परिवार निवास करते हैं। गांव के दोनों ओर सड़क पर खाद के लिए कूड़ा डाला जाता है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इन लोगों ने सड़कों से कूड़ी को हटा लिया है। गांव में इन दिनों चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अनुसूचित जाति के हितों को अनदेखा किया गया है। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अनुसूचित जाति के लोगों के हितों का ख्याल रखने की मांग की गई है। इस दौरान संजय कुमार, बबलू, जयप्रकाश, सोमवीर सिंह, पंकज कुमार, चमन देवी, लखमीरी, मीना, शिक्षा देवी, ब्रिजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed