{"_id":"62b0a2f475e2ad25ad24ab3f","slug":"muzaffarnagar-news-heavy-ruckus-in-mandap-and-marriage-have-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फेरों पर पहुंचते ही सगोत्रीय का निकला दूल्हा, घरातियों ने बंधक बनाई बरात, जमकर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फेरों पर पहुंचते ही सगोत्रीय का निकला दूल्हा, घरातियों ने बंधक बनाई बरात, जमकर हंगामा
Tue, 21 Jun 2022 12:11 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:11 AM IST
सार
बरात को बंधक बना लिया गया और इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि शादी भी टूट गई।
विज्ञापन
शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में नाचते-गाते बराती दुल्हन लेने पहुंचे। सुखद वैवाहिक जीवन के अरमान सजाए दूल्हा-दुल्हन भी मंडप में पहुंच गए। फेरों की रस्म से पहले गोत्र पूछा गया तो दूल्हा-दुल्हन सगोत्र के निकले, इस पर हंगामा खड़ा हो गया। घरातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं इस दौरान शादी टूट गई। तय हुआ कि दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को सात लाख रुपये देगा, इसके बाद बरात को वापस जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
चरथावल क्षेत्र के गांव कान्हाहेड़ी से सोमवार को मंसूरपुर क्षेत्र के गांव में पुरबालियान में बरात आई थी। दुल्हन पक्ष ने बरात की खूब आवभगत की। दूल्हा फेरों पर पहुंचा तो सगोत्र का मामला खुलते ही हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और बरात को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि जान बूझकर दूल्हे पक्ष ने गोत्र छिपाया है। काफी देर तक हंगामा होता रहा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
वहीं एसओ मंसूरपुर सुशील कुमार सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की पंचायत बैठ गई। दुल्हन पक्ष ने सगोत्र में विवाह करने से इन्कार कर दिया। शादी में दिए सामान और आवभगत में किए खर्च दिलाने की मांग रखी। देर रात सात लाख रुपये देने की बात पर सहमति बनीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BKU News: टिकैत का बड़ा एलान, अग्निपथ योजना के खिलाफ 24 जून को देशभर में करेंगे विरोध-प्रदर्शन
थाना प्रभारी ने बताया कि दूल्हा और कुछ बराती लडक़ी पक्ष के घर बैठे हुए हैं। ग्राम प्रधान शौकत का कहना है कि रुपये देने पर सहमति बन गई है। दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया है।