{"_id":"5e24a30a8ebc3e7d5b70c818","slug":"muzaffarnagar-news-firing-on-bku-leader-muzaffarnagar-news-mrt4647252144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने की भाकियू नेता पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने की भाकियू नेता पर फायरिंग
विज्ञापन
बदमाशों ने की भाकियू नेता पर फायरिंग
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर दोस्त के होटल से लौट रहे भाकियू नेता की कार पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें भाकियू नेता बाल-बाल बच गए। पीछा करने पर बदमाश द्वारिका सिटी के पास अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। भाकियू नेता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी भोपा रोड निवासी शरद पंवार भारतीय किसान यूनियन के सदर तहसील अध्यक्ष हैं। शरद पंवार ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि वे शनिवार रात अपने दोस्त नरेश के हाईवे स्थित होटल पर गए थे। रात 10.30 बजे शरद पंवार अपने दोस्त नरेश व राजीव के साथ होटल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि जानसठ रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आई एक कार ने भाकियू नेता की कार को टक्कर मार दी। इसका विरोध किया गया तो कार सवार लोगों ने भाकियू नेता की गाड़ी पर फायरिंग कर दी, जिसमें से एक गोली शरद पंवार को छूते हुए निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद बदमाश वहां से भागने लगे, जिनका भाकियू नेता व उनके साथियों ने पुलिस को सूचना देते हुए पीछा शुरू कर दिया। इस पर बदमाश द्वारिका सिटी के पास स्थित नर्सरी के सामने अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर ट्रांसपोर्टनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और छोड़ी गई कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस छोड़ी गई कार के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। भाकियू नेता ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में इंस्पेक्टर नई मंडी दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।