फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Children of cleaners

स्वच्छ कारों के बच्चे बन सकेंगे बैंकों के अधिकृत एजेंट

Sat, 18 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Children of cleaners
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ कारों एवं उनके आश्रितों के आर्थिक उत्थान के लिए अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने एक नवीन योजना बिजनेस फैसीलिटेटर प्रारंभ की है। इस योजना में इन परिवारों के बेरोजगारों को राष्ट्रीयकृत बैंकों का अधिकृत एजेंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना में अधिकृत एजेंट को एक लाख का ऋण आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए दिया जाएगा। जिसमें फर्नीचर, एक कंप्यूटर, फिंगर प्रिंट मशीन तथा इंवर्टर आदि खरीदा जा सकेगा। व्यवसाय फैसीलिटेटर राष्ट्रीकृत बैंकों के अधिकृत एजेंट के रूप में कार्य करेंगे। पात्रता के लिए 2013 में चिह्नित स्वच्छकार अथवा उनके आश्रित, अनुसूचित जाति का व्यक्ति हो, गरीबी रेखा के नीचे निवास करता हो, उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो। किसी भी अन्य संस्था या निगम से पूर्व में किसी योजना में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इंटरमीडिएट तथा कंप्यूटर का ज्ञान हो। कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्तियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed