{"_id":"5e249e178ebc3e4b4335326d","slug":"muzaffarnagar-news-chemistry-tips-muzaffarnagar-news-mrt4647204138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूत्र को एक चार्ट पर लिखें, प्रतिदिन रिवाइज करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूत्र को एक चार्ट पर लिखें, प्रतिदिन रिवाइज करें
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ समरवीर सिंह।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्र को एक चार्ट पर लिखें, प्रतिदिन रिवाइज करें
मुजफ्फरनगर। रसायन विज्ञान में शत प्रतिशत अंक हासिल किए जा सकते हैं। टू द प्वाइंट सवालों के जवाब देने पर रसायन विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त होते हैं। इंटर रसायन विज्ञान का पेपर तीन भागों भौतिक रसायन, कार्बनिक रसायन एवं अकार्बनिक रसायन में बटा होता है। भौतिक रसायन के अधिकांश प्रश्न सीधे सूत्र पर आधारित होते है। अत: सभी मुख्य सूत्र को एक चार्ट पर विधिवत लिख ले तथा प्रतिदिन रिवाइज करें, कार्बनिक रसायन, रसायन विज्ञान का सबसे स्कोरिंग भाग होता है, किंतु इसे याद करने के लिए रिविजन की आवश्यकता होती है। इसमें मुख्य अभिक्रिया एवं उनकी क्रियाविधि, अंतर परिवर्तन, क्या होता है आदि इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है। इन प्रश्नों को बार-बार लिखकर याद करें और पूर्व वर्षों की परीक्षाओं में आए प्रश्नों को हल करें। इससे लेखन दक्षता भी बढ़ेगी और टॉपिक्स भी याद हो जाएंगे। अकार्बनिक रसायन को पढ़ते समय महत्वपूर्ण समीकरणों को एक चार्ट पर लिख लें। प्रतिदिन उन्हें रिवाइज करें तथा प्रयुक्त नामांकित चित्रों को भी बार-बार बनाकर देखें और पेपर तक निरंतर अभ्यास करें।
समय प्रबंधन जरुरी
पेपर हल करते समय, समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें, कठिन प्रश्नों पर समय व्यर्थ न करते हुए जो प्रश्न स्मरण हो उन्हें करते जाएं और कोशिश करें कि कठिन प्रश्नों का भी कोई स्टेप याद हो तो उसे लिख दें। पेपर कंपलीट होने के बाद एक बार दिए गए उत्तरों का पुन: परीक्षण जरूर कर लें - डॉ. समरवीर सिंह, प्रवक्ता, रसायन विज्ञान, डीएवी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर।