फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: cheating youth

युवक को प्रेमजाल में फंसाकर हजारों रुपए हड़पे

Tue, 19 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: cheating youth
युवक को प्रेमजाल में फंसाकर हजारों रुपये हड़पे
विज्ञापन

ककरौली। गांव तेवड़ा के युवक को प्रेम जाल में फंसाकर महिला ने मोटी रकम हड़प कर ली है। अब पीड़ित युवक को बरगला कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक के पिता ने ग्रामीणों के साथ ककरौली थाने में पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

गांव तेवड़ा निवासी लवी पुत्र सोमदत्त बचपन से दिव्यांग है। वह इशारों की भाषा को समझता है। पीड़ित युवक के पिता ने बताया कि रामराज थाना क्षेत्र में उनकी रिश्तेदारी है, रिश्तेदारी में परिवार का आना जाना है। आरोप है कि उसके बेटे लवी को रिश्तेदारी के गांव की एक महिला ने 6 माह पूर्व किसी तरह से अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उन्होंने बताया कि गांव तेवड़ा में घर बनाने के लिए दो लाख 50 हजार रुपये जमा कर रखे थे। महिला ने लवी के द्वारा घर में रखी रकम को निकाल कर हड़प लिए हैं। पीड़ित के पति ने ग्रामीण ओमप्रकाश, विकास, हरेंद्र सैनी, शुभम, अमन, सोमदत्त आदि के साथ मिलकर ककरौली थाने पर तहरीर देकर महिला से बेटे का जीवन बचाने की गुहार लगाई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि यह मामला रामराज थाना क्षेत्र का है। रामराज थाना प्रभारी से इस मामले में बातचीत की गई है। जांच पड़ताल कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed