फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Celebrates Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर किया पूजन, खिचड़ी का प्रसाद खाया

Wed, 15 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Celebrates Makar Sankranti
कोर्ट रोड पर मंकर सक्रांति पर्व पर खिचडी वितरित करते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मकर संक्रांति का त्योहार मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा/शाहपुर। जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत तरीके से बनाया गया। हवन-पूजन के बाद खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। नगर में गुड़ मंडी बाला जी मार्ग पर हवन-पूजन एवं खिचड़ी प्रसाद वितरण हुआ। आचार्य मृगेंद्र ने यज्ञ संपन्न कराया।
वैदिक चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि आज सूर्य मकर राशि में प्रविष्ट हो गया है और आज से सूर्य उत्तरायण में हो गए हैं। उसी उपलक्ष्य में मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। आज से ऋतु परिवर्तन भी हो गया है। उन्होंने सभी से नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल भी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के संयोजक कामेश शर्मा ऊर्फ चंदर ने सभी का आभार जताया। सुनील शर्मा, विशाल गर्ग, प्रशांत गौतम, विपिन सैनी, राहुल, मणिकांत, आलोक, जितेंद्र मिश्रा, जगमोहन शर्मा, सोनू भटनागर, शिवम गर्ग आदि उपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल साकेत में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। संरक्षक राजकुमार मलिक एडवोकेट, जयकुमार शर्मा, प्रबंधक रोहिताश गुप्ता, सुनील गर्ग, प्रीति गुप्ता, अंशु गर्ग, नीति अग्रवाल, राज्यमंत्री कपिल देव की पत्नी अनु अग्रवाल, राजकुमार तोमर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कक्षा छह से आठवीं तक की छात्र-छात्राओं का आत्मरक्षा के लिए दंड अभ्यास कराया गया। अराध्या ने नृत्य की प्रस्तुति दी। अनन्या, श्रेया कौशिक, स्नेहा, नंदिनी, सुहानी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन रश्मि शर्मा ने किया। भोपा में गणेश सेवा समिति के सदस्यों ने भूमिया मंदिर पर पूजा-अर्चना की। खिचड़ी का प्रसाद तैयार कर बांटा गया। सुभाष वालिया, पारुल शर्मा, रूबी जैन, बंटी चौधरी, विपुल कुमार, अज्जू राठी, प्रदीप वालिया, चंदर सैनी, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे। शाहपुर में मंदिरों में यज्ञ आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने शेल्टर होम में वितरित किया प्रसाद
मुजफ्फरनगर। लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नगर स्थित शेल्टर होम में खिचड़ी का वितरण किया। उन्हाेंने कहा कि वह खुद को एक चेयरपर्सन न मानकर समाज सेविका मानती हैं। शहर का एक भी व्यक्ति भूखे पेट न सोए। इस अवसर पर ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, इंजीनियर अशोक अग्रवाल, उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष की पुत्रवधू वंशिका अग्रवाल, सोनिया लूथरा, सभासद पूनम शर्मा, टीएस आरडी पौडवाल, कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब हुई पतंगों की बिक्री, मौसम ने नहीं दिया साथ
मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति के अवसर पर युवाओं में पतंग उड़ाने को लेकर भी काफी उत्साह रहता है। इसके चलते पतंगों की खूब बिक्री हुई लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। दरअसल दोपहर तक आसमान में कोहरा छाया रहा। इसके बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली। इसी दौरान युवा पतंग उड़ा पाए। जिले में आज भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed