{"_id":"6241985b4448a1428746c3f1","slug":"muzaffarnagar-news-bku-present-chaudhary-naresh-tikait-has-appear-in-court-and-cbcid-has-submitted-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगबीर सिंह हत्याकांड: सीबीसीआईडी ने कोर्ट में पेश की तमंचे की फॉरेंसिक रिपोर्ट, हाजिर हुए चौधरी नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगबीर सिंह हत्याकांड: सीबीसीआईडी ने कोर्ट में पेश की तमंचे की फॉरेंसिक रिपोर्ट, हाजिर हुए चौधरी नरेश टिकैत
Mon, 28 Mar 2022 04:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Mar 2022 04:43 PM IST
सार
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत सोमवार को अदालत में हाजिर हुए। वहीं सीबीसीआईडी ने राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अक्ष्यक्ष जगबीर सिंह हत्याकांड में तमंचे की फॉरेंसिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश हुए चौधरी नरेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह हत्याकांड में सीबीसीआईडी ने अदालत की सख्ती के बाद आखिरकार 19 साल बाद तमंचे की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पेश कर दी है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 शाकिर अली की अदालत में हाजिर हुए। अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने माजरा के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रकरण की सुनवाई एडीजे-11 शाकिर अली की कोर्ट में चल रही है। पत्रावलियों से तमंचे की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट गायब चल रही थी। बार-बार पत्र भेजे जाने के बावजूद रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई। तीन मार्च को अदालत ने सीबीसीआईडी को 15 दिन का रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रंगारंग उद्घाटन: दो साल बाद मेरठ के प्रसिद्ध नौचंदी मेले में दिखेंगी रौनकें, इसलिए है खास, देखें तस्वीरें
कोर्ट की सख्ती के बाद सोमवार को सीबीसीआईडी की पैरोकार दिनेश कुमारी ने जांच रिपोर्ट दाखिल कर दी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी कोर्ट में पेश हुए। एडीजीसी नीरज कांत मलिक ने बताया कि सीबीसीआईडी ने जांच रिपोर्ट पेश कर दी है, अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।
गवाही के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी
अदालत में सोमवार को सीबीसीआईडी और अन्य पुलिसकर्मियों की गवाही होनी थी, लेकिन पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचे। इसी वजह से गवाही की प्रक्रिया नहीं हो सकी।
अदालत के इंसाफ पर भरोसा : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि उन्हें अदालत के इंसाफ पर पूरा भरोसा है। अदालत की प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें: मर्डर: बागपत में गोलियों से छलनी कर 24 साल के युवक की निर्मम हत्या, शव के पास मिले आधा दर्जन खोखे, वाहन से कुचला चेहरा