फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Neelima Katiyar, Minister of State for Higher Education

समाज में भ्रम फैला रहा विपक्ष: कटियार

Tue, 31 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Neelima Katiyar, Minister of State for Higher Education
भाजपा कार्यालय पर पत्रकारवार्ता करती नीलिमा कटियार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
समाज में भ्रम फैला रहा विपक्ष : नीलिमा कटियार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। यह कानून केवल हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख, पारसी, ईसाई शरणार्थियों के लिए बनाया गया है। देश की जनता पर यह लागू नहीं होगा।
भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में नीलिमा कटियार ने कहा कि 1947 में देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ। जब देश का बंटवारा हुआ तो नेहरू और लियाकत के बीच यह तय हुआ था कि दोनों देश अपने देश के अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करेंगे। भारत ने समझौते का पालन किया, लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया। वर्ष 1947 में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की संख्या 23 प्रतिशत थी, जो कि 2011 के आंकड़ों के अनुसार मात्र 3.7 प्रतिशत रह गई है। देश की कांग्रेस सरकार ने 2004 से लेकर 2014 के बीच कई बार कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया। केंद्र सरकार ने सीएए को दोनों सदनों से पास कराया। इस कानून में बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, जैन, पारसी, ईसाई जो शरणार्थी हैं, उन्हें नागरिकता दी जाएगी। इसका देश के नागरिकों से कोई सरोकार नहीं है। हमने मानवता के नाते दलाईलामा को शरण दी। कांग्रेस और सपा सीएए को मुस्लिमों के खिलाफ बताकर भ्रम फैला रहे हैं। विपक्षी दलों के इस भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा एक से पांच जनवरी पूरे प्रदेश में संपर्क अभियान चलाएगी। प्रदेश में एक लाख गांवों के 50 लाख लोगों तक पहुंचने का निर्णय लिया गया है। छह से 15 जनवरी तक सभी क्षेत्रों में विशाल जनसभाएं होगी। गोष्ठी और पैदल यात्रा का आयोजन होगा। पत्रकार वार्ता में विधायक प्रमोद ऊटवाल, विक्रम सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, महेशो चौधरी, सरिता गौड़, सुषमा पुंडीर, अचिंत मित्तल, वैभव त्यागी, नितिन मलिक, रोहताश पाल, अतुल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनपीए का विरोध राष्ट्र के कार्य में बाधा पहुंचाना
मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एनपीए का विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह कार्य हर सरकार में होता है। यह देश का काम है, इसमें शामिल नहीं होना राष्ट्र के कार्य में बाधा पहुंचाना है। कुछ लोगों का मकसद केवल विरोध करना होता है, सपा इसी पर उतर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed