UP: टिकैत ने कार्यकर्ताओं के साथ किया हाईवे जाम, सड़क पर धरना देकर बैठे, पुलिस को लेकर कही ये बड़ी बात
Muzaffarnagar News : टिकैत ने कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे जाम कर दिया और सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। इस दौरान टिकैत ने पुलिस को लेकर यह बड़ी बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के तितावी में किसान को थाने में बैठाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर दिया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पुलिस का व्यवहार किसानों के प्रति ठीक नहीं है। किसान को छोड़े जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया।
पानीपत-खटीमा हाईवे का तितावी थाने के सामने निर्माण रूका हुआ है। किसान वीशू लंबे समय से मुआवजे की मांग कर रहा है। कई बार मुआवजे को लेकर हंगामा हो चुका है। सोमवार को पुलिस किसान को थाने ले गई। इस दौरान पीनना पंचायत में जा रहे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को जानकारी मिली तो वह अपने काफिले को रोककर जागाहेड़ी में बनाए गए टोल पर धरना देकर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने दोनों ओर के वाहन रोक दिए। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
किसानों का कहना था कि एनएचएआई को उचित मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को थाने में ले जाने का व्यवहार गलत है। हालांकि बाद में पुलिस ने किसान को छोड़ दिया, जिसके बाद जाम खोल दिया गया। इस दौरान ओमपाल मलिक, धीरज लाटियान, फिरोज, संजीव प्रधान, मान सिंह मौजूद रहे।
उधर, एसडीम सदर परमानंद झा का कहना है कि वीशू हाईवे निर्माण में बेवजह बाधा बन रहा है, उसे थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया था।
यह भी पढ़ें: UP: आज रात 12 बजे से मेरठ में हो जाएंगे 33 थाने, नया थाना बना लोहियानगर, अंतर्गत आएंगे ये इलाके
जाम में फंसे वाहन, यात्रियों ने झेली परेशानी
जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बस और निजी वाहनों में लोग जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने इधर-उधर से वाहन निकाले, लेकिन देहात के रास्तों पर भी जाम लग गया।
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, वृद्धा की हत्या में पुलिस खाली हाथ, पढ़ें-क्राइम रिपोर्ट