Muzaffarnagar News : धरने के 71वें दिन हुई किसानों की पंचायत, टिकैत ने किया बड़ा एलान, ये है भाकियू की मांग
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में धरने के 71वें दिन किसानों की पंचायत हुई। वहीं, पंचायत में पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत ने बड़ा एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पीनना बाईपास पर पुल बनने तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र के 10 से अधिक गांव के किसानों की समस्या पर एनएचएआई ध्यान नहीं दे रहा है। अगर पुल नहीं बना तो आए दिन दुर्घटनाएं होंगी।
पीनना में चल रहे धरनास्थल पर सोमवार को क्षेत्र की पंचायत बुलाई गई। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि बाईपास पर पुल से किसानों और यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए लाभ मिलेगा। लेकिन एनएचएआई हठधर्मिता दिखा रहा है। लंबे आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे, जरूरत पड़ी तो इस बाईपास पर जाम भी लगा दिया जाएगा।
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। पुल क्षेत्र के हित में है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए। वह पूरी तरह किसानों के साथ है। किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, वृद्धा की हत्या में पुलिस खाली हाथ, पढ़ें-क्राइम रिपोर्ट
चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सरकार का रवैया निंदनीय है। अगर पुल नहीं बना तो बाईपास पर रोजाना हादसे होंगे। अध्यक्षता चौधरी शरणवीर सिंह और संचालन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।
यह भी पढ़ें: UP: आज रात 12 बजे से मेरठ में हो जाएंगे 33 थाने, नया थाना बना लोहियानगर, अंतर्गत आएंगे ये इलाके