{"_id":"6129fb258ebc3e79e8304929","slug":"muzaffarnagar-murder-of-young-boy-by-calling-from-home-dead-body-thrown-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: घर से बुलाकर युवक की हत्या, शव जंगल में फेंका, पहचान मिटाने का तेजाब से जलाया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: घर से बुलाकर युवक की हत्या, शव जंगल में फेंका, पहचान मिटाने का तेजाब से जलाया चेहरा
Sat, 28 Aug 2021 02:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:30 PM IST
सार
परिजनों का कहना है दो दिन पहले 26 अगस्त को गांव के ही दो युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह घर लौट कर नहीं आया। शनिवार दोपहर को जड़ौदा के जंगल में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक की घर से बुलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का शव जंगल में पड़ा मिला। पहचान मिटाने के लिए शव के चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लछेडा निवासी मीनू (35) पुत्र रतन सिंह की हत्या कर शव को जड़ौदा के जंगल में फेंक दिया। लछेड़ा निवासी मीनू मजदूरी करता था।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है दो दिन पहले 26 अगस्त को गांव के ही दो युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह घर लौट कर नहीं आया।
शनिवार दोपहर को जड़ौदा के जंगल में निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पहचान कराने पर मृतक की शिनाख्त मीनू के रूप में की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हत्यारों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डालकर झुलसाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में लगे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश तलाश में जुटी है।