फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Municipal Elections

टिकट कटने पर छलका भाजपाइयों का दर्द, बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामलाल फूट-फूटकर रोए

Thu, 09 Nov 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 09 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Municipal Elections
भाजपा पदाधिकारियों को अपना जूता निकालकर देते श्यामलाल गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा में टिकटों के वितरण की नाराजगी को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। निकाय चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक में टिकट नहीं मिलने से आहत कार्यकर्ताओं का दर्द फूट पड़ा। 44 साल से भाजपा की विचारधारा से जुड़े भरतिया कालोनी के श्यामलाल गुप्ता फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने टिकटों में खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए अपना जूता निकालकर उन्हें पीटने के लिए दिया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल को अपना भाषण बीच में रोककर गुप्ता को मनाने आना पड़ा। उनके साथ कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा किया। 
विज्ञापन


आदर्श कॉलोनी रोड स्थित भावना पैलेस में बुधवार को बीजेपी ने निकाय चुनाव को लेकर बैठक बुलाई थी। बैठक में सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, भाजपा प्रत्याशी सुधाराज शर्मा के साथ सभी वार्डों से घोषित प्रत्याशी और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक शुरू होते ही भरतिया कालोनी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामलाल गुप्ता भी पहुंच गए। सबसे पहले तो उन्होंने सांसद संजीव बालियान से सवाल किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 44 साल से वह भाजपा की विचारधारा से जुड़े हैं। दिन-रात पार्टी के लिए काम करते हैं। वार्ड 11 से उनका टिकट काटकर ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया, जिसने पार्टी के लिए कोई काम नहीं किया। किसी तरह श्यामलाल को समझा-बुझाकर बैठाया गया, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। नगर विधायक कपिलदेव ने जैसे ही भाषण शुरू किया, उनके भाषण के बीच में श्यामलाल गुप्ता फिर खड़े हो गए। उन्होंने दो लाख रुपये में टिकट बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामलाल अपना जूता निकालकर कहा कि मुझे मारो, मैं तुम्हारे खिलाफ बोल रहा हूं। मेरे घर में दो दिन से खाना नहीं बना है। 44 साल की मेहनत मिट्टी में मिल गई है। पूरा परिवार सदमे में है। यह कहकर श्यामलाल फूट-फूटकर रोने लगे। बैठक का माहौल भावुक हो गया। इसी बीच नरेश कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बेवजह टिकट काटने के आरोप लगाए। पार्टी के नेताओं ने किसी तरह असंतुष्ट भाजपाइयों को ढांढस बंधाया और उन्हें मनाकर शांत किया। 

डॉ संजीव बालियान ने कहा कार्यकर्ता नाराज होकर घर न बैठें 
मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि टिकट हाईकमान ने दिया है। कोई भी कार्यकर्ता नाराज होकर घर न बैठे। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलती है। कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए सौ बार भी उनके घर जाना पड़े तो जाएंगे। 

बालियान ने यह भी कहा कि अरविंद राज शर्मा 25 साल तक बीजेपी में रहे, इसके बाद बसपा में कुछ दिन रहे। लोकसभा चुनाव के समय से ही वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शहर का विकास पालिका में बीजेपी का चेयरमैन बैठने से ही होगा।


पालिका में रहे चेयरमैन रहे पंकज अग्रवाल तो सामाजिक ही नहीं हैं। होली, दीपावली के मौके पर भी पंकज ने शहर का भ्रमण कर समस्याओं को नहीं देखा। कुछ क्षेत्रों में काम कराया। नगर पालिका समन्वयक वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुरेंद्र देव शर्मा, सुनील शर्मा, रोहताश पाल, सुनील दर्शन, कपिल पाहुजा, प्रवीण शर्मा, श्रीमोहन तायल, संजय अग्रवाल आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed