{"_id":"5a0200e04f1c1bf2538bb5ce","slug":"muzaffarnagar-municipal-body-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अध्यक्ष पद के लिए आठ महिलाएं मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अध्यक्ष पद के लिए आठ महिलाएं मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर शहर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आठ महिलाओं ने ताल ठोकी है। नामांकन के आखिरी दिन छह महिलाओं ने पर्चे भरे। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू अग्रवाल, सपा प्रत्याशी मिथलेश पाल, रालोद प्रत्याशी शबनम और भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पूर्व विधायक सुशील अग्रवाल एवं सरिता अरोरा ने भी नामांकन किए।
आखिरी दिन कलक्ट्रेट में नामांकन करने वालों की भारी भीड़ रही। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अंजू अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। अंजू अग्रवाल के साथ पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, निवर्तमान चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, सुधीर शर्मा, तेगबहादुर, नगराध्यक्ष सतीश गर्ग आदि कलक्ट्रेट पहुंचे और अंजू का नामांकन कराया।
सपा प्रत्याशी मिथलेश पाल का नामांकन कराने के लिए जिले के प्रभारी पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप भी पहुंचे। मिथलेश पाल पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचीं। रालोद प्रत्याशी शबनम परवीन ने भी अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
उनके साथ जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान आदि रहे। इसी के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने सुशीला अग्रवाल को अपनी प्रत्याशी बनाकर उनका नामांकन कराया। उनके साथ सरिता अरोरा का पर्चा भी भरवाया गया। एक नामांकन बाद में वापस लेने की बात कही गई। इस अवसर पर अंजू चौधरी, प्रीति चौधरी आदि शामिल रहीं।
इनके अलावा अखिल भारतीय हिंदू महासभा से गीतांजलि वर्मा ने नामांकन भरा। अध्यक्ष पद के लिए एक दिन पहले नामांकन कर चुकी भाजपा की सुधाराज शर्मा और बसपा की मुदस्सिर रहमान ने नामांकन का एक-एक सेट और भरा। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कुल आठ नामांकन दाखिल हुए हैं। हालांकि अध्यक्ष का पर्चा भरने के लिए कुल 24 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे थे।
50 वार्डों के लिए 466 प्रत्याशी मैदान में
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के 50 वार्डों के लिए कुल 466 प्रत्याशी मैदान में आए हैं। इनमें से 287 प्रत्याशियों ने आखिरी दिन नामांकन किया। एक ही दिन में 287 नामांकन होने के कारण कलक्ट्रेट में भारी भीड़ रही। तीन बजे का समय पूरा होने के बाद भी कुछ कमरों में देर तक लाइन लगी रही।
जिले में कुल 1378 प्रत्याशी रण में
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में जनपद की सभी दस निकायों में 1378 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें मुजफ्फरनगर में अध्यक्ष के लिए कुल 14 नामांकन हुए, जिसमें छह प्रत्याशियों ने डबल नामांकन किया। सभासद के लिए 466 ने पर्चे भरे। खतौली में अध्यक्ष के लिए 25 ने नामांकन किया। सभासद के लिए 171 मैदान में आए। पुरकाजी में अध्यक्ष के लिए 14 और सदस्य के लिए 72 ने पर्चे भरे। चरथावल में अध्यक्ष के लिए 11 और सदस्य के लिए 64 ने नामांकन किया।
जानसठ में अध्यक्ष के लिए 16 और सदस्य के लिए 94 ने नामांकन किया। मीरापुर में अध्यक्ष के लिए 14 और सदस्य के लिए 93 ने पर्चा भरा। भोकरहेड़ी में अध्यक्ष के लिए 13 और सदस्य के लिए 56 ने नामांकन किया। बुढ़ाना में अध्यक्ष के लिए 16 और सदस्य के लिए 92 ने पर्चे भरे। शाहपुर में अध्यक्ष पद के लिए 17, सदस्य के लिए 63, सिसौली में अध्यक्ष के लिए छह और सदस्य के लिए 55 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पूरे जिले में कुल 1650 ने नामांकन पत्र खरीदे, इनमें से 1378 ने नामांकन दाखिल किया।
सियासी दलों का गणित बिगाड़ेंगे बागी
निकाय चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष और सभासद पद पर चेहरे साफ हो चुके हैं। शहर सीट समेत खतौली पालिका में बागी नेताओं ने भी तेवर दिखाए हैं। पार्टी से बगावत कर नेताओं ने निर्दलीय ही मैदान में उतर कर ताल ठोक दी है। हालांकि हाईकमान इन्हें मनाने में जुटा है, यदि ऐसा संभव नहीं हो सका तो सियासी दलों का गणित बिगड़ना तय है। शहर सीट पर भाजपा की कलह खुलकर सामने के आने से सभासद पद के चेहरों पर विद्रोह की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
जनपद की शहर सीट, खतौली पालिका के साथ आठ नगर पंचायत शाहपुर, सिसौली, चरथावल, पुरकाजी, बुढ़ाना, मीरापुर, भोकरहेड़ी, जानसठ में मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन रहा। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ नवंबर नाम वापसी के लिए निर्धारित किया गया है। मंगलवार को चुनावी दंगल में प्रत्याशियों के चेहरे साफ हो गए हैं। दिलचस्प यह है कि दोनों पालिका सीटों पर बागी नेताओं ने भी तेवर दिखाए हैं।
खतौली पालिका में सपा, भाजपा के प्रत्याशियों के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी नामांकन दाखिल किए हैं। ऐसा ही हाल शहर सीट पर बना है। टिकट न मिलने से नाराज नेता बगावत पर उतर आए हैं। यह बगावत कई सियासी दलों के समीकरणों पर भारी पड़ सकती है। निर्दलीय ताल ठोकने वाले उम्मीदवार राजनीतिक दलों का गणित बिगाड़ सकते हैं। इसको लेकर पार्टी के नेताओं समेत हाईकमान में बेचैनी बढ़ गई है। हाईकमान स्तर से बागी नेताओं को मनाने के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई है।
खतौली सीट पर भाजपा की रितू जैन के साथ कार्यकर्ता मदन छाबड़ा ने अपनी पत्नी और सपा से बिलकिस बेगम को टिकट मिला है, लेकिन यहां पर इकरा मलिक ने भी नामांकन दाखिल कराया है। इकरा सपा नेता जमशेद मलिक की पत्नी है। शहर सीट पर भी भाजपा नेता सुशीला अग्रवाल और सरिता अरोरा ने ताल ठोक दी है। उधर, नगर की सरकार बनाने के लिए सभासद के टिकट को लेकर भी सियासी दलों में उठापटक मची है। एक वार्ड में कई-कई दावेदार खड़े हो गए हैं, जिनमें टिकट कटने पर कई नेताओं ने निर्दलीय जनता के बीच उतर आए हैं।