फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar mother and daughter murder case, post mortem revealed that they were murdered by strangulation

UP: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, प्रेम-प्रसंग के विरोध में किया था मां-बेटी का कत्ल, खौफनाक थी पूरी वारदात

Wed, 27 Dec 2023 10:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Dec 2023 10:09 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतका की बड़ी बेटी बबली ने गांव के ही पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar mother and daughter murder case, post mortem revealed that they were murdered by strangulation
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के हरियाखेड़ा गांव में मां-बेटी की मौत के राज से पर्दा उठना शुरू हो गया है। प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर दोनों की गला दबाकर हत्या की गई थी। बड़ी बेटी की तहरीर पर गांव के ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


हरियाखेड़ा गांव में सोमवार रात मजदूर विजयपाल की पत्नी मिथलेश और बेटी मुकेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतका की बड़ी बेटी बबली ने गांव के ही पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

आरोप है कि पंकज के उसकी छोटी बहन मुकेश के साथ प्रेम-संबंध थे, जिसकी जानकारी परिजनों को थी। मुकेश ने भी पंकज से बात करना छोड़ दिया था। इसी के विरोध में हत्या की वारदात अंजाम दी गई है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि मां-बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है।

गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया
बुढ़ाना कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद विजयपाल की बेटी बबली ने गांव के ही पंकज पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी को पकड़कर जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। मिथलेश (52) व उसकी पुत्री मुकेश (25) का शव सोमवार रात को चारपाई पर पड़ा मिला था। मां-बेटी की मौत से गांव के लोग स्तब्ध थे।

विज्ञापन

गले पर मिली लाली
बुढ़ाना कोतवाली के इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि मृतकों के गले पर लाली मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात का बृहस्पतिवार को खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

मुकेश से मुलाकात का दबाव बना रहा था पंकज
बबली ने पुलिस को बताया कि मुकेश और आरोपी पंकज का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बाद में मुकेश ने पंकज से बात करनी बंद कर दी। 24 दिसंबर को आरोपी ने बार-बार कॉल की, जिसकी जानकारी परिजनों को थी। 25 दिसंबर की रात दो बजे उसने अपनी मां और बहन की चारपाई के पास पंकज को खड़े देखा था। आरोपी भाग गया तो दोनों की लाश देखकर वह बदहवास हो गई। होश संभलने पर अपने भाई और पिता को जानकारी दी थी। मुकेश आरोपी से नहीं मिलना चाहती थी।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed