{"_id":"6148d1a68ebc3e88a07f0119","slug":"muzaffarnagar-mla-pramod-utwal-muzaffarnagar-news-mrt5571307187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राज में बेखौफ सड़कों पर घूमते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राज में बेखौफ सड़कों पर घूमते हैं लोग
विज्ञापन
पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय हाल में प्रेस वार्ता करते विधायक प्रमोद उटवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राज में बेखौफ सड़कों पर घूमते हैं लोग
मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी और खतौली विधायकों ने भी साढ़े चार साल पूरे होने पर सोमवार को प्रेसवार्ता कर इस अवधि में हुए विकास कार्यों का गुणगान किया। कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि अब बेखौफ लोग किसी भी समय सड़क पर घूमते हैं।
पुरकाजी में सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय हाल में प्रेसवार्ता कर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस वही है, लेकिन कार्यशैली में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। पहले घूमने जा रहे परिवार और सड़कों पर घूम रहे लोगों के साथ कहीं भी गुंडे-मवाली घटनाएं कर देते थे। अब किसी भी समय लोग बेखौफ होकर सड़कों पर घूमते हैं। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति व स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र में कान्हा गोशाला, महिला जिम व श्मशान घाटों का सुंदरीकरण और सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
सोलानी नदी के पास नाले का चौड़ीकरण, गंगनहर कांवड़ मार्ग व बाबा हरिदास मंदिर पर 49 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा, जिसका पैसा आवंटित हो चुका है। गांव तुग़लकपुर में सीएचसी व लखनोती में राजकीय इंटर कॉलेज बनवाया गया है। पुरकाजी को अस्थायी तहसील बनाने के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। ईओ मनोज कुमार, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, विनोद त्यागी,नरेश गुर्जर, धर्मेंद्र तोमर, डॉ. रणजीत गोरसी, पवन त्यागी, सुनील वाल्मीकि, राकेश आडवाणी, बिजेंद्र त्यागी, जय कुमार, पुष्पेंद्र मलिक, बिजेंद्र मुखिया, नकुल प्रधान, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खतौली में ब्लॉक खतौली के सभागार में विधायक विक्रम सैनी ने प्रेसवार्ता में कहा कि उन्हें ही टिकट मिलेगा और वो ही जीतेंगे। राकेश टिकैत को कुछ लोगों ने हाईजैक किया हुआ है। यह किसान आंदोलन नहीं है, विपक्षी दलों के इशारे पर चल रहा है। किसान 26 जनवरी को लालकिले से राष्ट्रीय ध्वज नहीं उतार सकता, यह काम खालिस्तान समर्थकों का था। उन्होंने कस्बे में गंगनहर में बनाए गए पिकनिक प्वाइंट के साथ ही शेखपुरा में बनाई गई सड़क के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए काम का ब्योरा दिया। इस मौके पर राकेश प्रजापति, मनोज राठी, बोबिंद्र सहरावत, मदन छाबड़ा, अमित जैन, पंकज भटनागर और गौतम गुर्जर आदि उपस्थित रहे।