फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Miscreants hiding in the field shot and killed the farmer, the son ran away with the gun

Muzaffarnagar: खेत में छिपे बदमाशों ने गोली मारकर की किसान की हत्या, बंदूक लेकर दौड़ा बेटा, फिर हुआ ये

Thu, 31 Jul 2025 09:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 31 Jul 2025 09:35 PM IST
सार

अंती गांव में बदमाशों के ईख में छिपे होने की जानकारी पर पिता-पुत्र खेतों में पहुंचे थे। मजदूरों के साथ बदमाशों की तलाश की तो उन्होंने किसान संजय को गोली मार दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Miscreants hiding in the field shot and killed the farmer, the son ran away with the gun
किसान संजय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खतौली के गांव अंती में ईख में छिपे बदमाशों ने किसान संजय (52) की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी सिटी ने पुलिस को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। ड्रोन से भी तलाशा गया, मगर बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 

गांव अंती निवासी किसान संजय बृहस्पतिवार को गांव के ही मजदूरों मंगत, रोशन, धनसिंह, ओमवीर को साथ लेकर ईख बंधवाने के लिए गया था। सुबह करीब दस बजे मजदूर ईख बांध रहे थे। संजय अपने नलकूप पर बैठा था। मजदूरों को ईख में चार नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए। यह जानकारी मजदूरों ने किसान संजय को दी। किसान ने घर पर अपने पुत्र प्रिंस को सूचना देकर अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर खेत पर बुला लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का बेटा बंदूक लिए था। इसके बाद सभी ने बदमाशों की तलाश की। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने संजय की जांघ में गोली मार दी। इसमें वह घायल हो गया। बदमाश खेतों में छिपते हुए भाग गए।
घायल संजय को खतौली एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सक ने घायल को अन्य अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। तब परिजन घायल को बेगराजपुर मेडिकल के लिए लेकर चले। रास्ते में ही घायल की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिस कारण पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस की चार टीमों व ड्रोन की मदद से जंगल की कांबिंग कराई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। शव मोर्चरी भेज दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस की चारों टीम बदमाशों की तलाश में लगाई है।
 

दस कदम दूर था बेटा, किसान को गोली मारकर भागे बदमाश
ईख के खेत में बदमाशों की तलाश के दौरान मजदूरों के साथ बेटा अपने पिता से मात्र आठ से दस मीटर दूर था। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार कर उसके पिता को घायल कर दिया। किसान के बेटे ने भी गोली चलाई। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है। पुलिस ने किसान की बंदूक कब्जे में ली है।
 

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत के अनुसार, घटना के समय किसान को मजदूरों ने चार बदमाशों के होने की सूचना दी थी। इसके बाद किसान व उसके बेटे तथा मजदूरों ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले।
इसके बाद सभी लोग खेत से बाहर आ गए। मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद किसान ने हिम्मत बंधाते हुए काम शुरू कराया। मजदूर काम में जुट गए। किसान व उसका बेटा कुछ दूरी पर बदमाशों को तलाश रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई। लेकिन खेत से एक भी खोखा कारतूस नहीं मिला।
 

घटना के बाद पुलिस को सूचना नही दी गई बल्कि किसान को खतौली व कैलावडा गांव में प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले जाया गया। बाद में बेगराजपुर ले गए। रास्ते में किसान की मौत हो गई। परिजनों ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी।
 

पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप
ग्रामीणों के सूचना देने के बावजूद पुलिस पर डेढ़ घंटे देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पमनावली चौकी इंचार्ज ने बदमाशों की तलाश नहीं की। बल्कि उलटा मजदूरों को धमकाते हुए उन पर दबाव बनाया। ग्रामीणों ने एसपी सिटी से चौकी इंचार्ज तथा थाना पुलिस की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई। एसपी सिटी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।

मृतक के तीन पुत्रियां व दो पुत्र
गांव अंती निवासी संजय करीब 60 बीघा जमीन का मालिक था। वह अपने पीछे पत्नी अजेश, पुत्र प्रिंस, मनीष तथा पुत्रियों स्वीटी, शैली, मानसी को छोड़ गया। मृतक के पांच बच्चों में तीन बच्चे शादीशुदा हैं। जबकि एक पुत्र व एक पुत्री की शादी नहीं हुई है।

ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक करने के आदेश
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक करने के आदेश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed