फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Martyr Sachin given farewell with honours, DM and SSP joins the last ride

Muzaffaranagar: नम आंखों से शहीद सचिन को दी अंतिम विदाई, DM और SSP ने दिया कांधा, घरों में नहीं जले चूल्हे

Wed, 27 Dec 2023 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Dec 2023 12:09 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के गांव शाहडब्बर का लाल सचिन राठी बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। बुधवार को शहीद सचिन को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान डीएम, एसएसपी व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग एकत्र हुए। सचिन राठी के बलिदान से परिवार व गांव शोक में डूबा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Martyr Sachin given farewell with honours, DM and SSP joins the last ride
डीएम और एसएसपी ने दिया कंधा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गांव शाहडब्बर का लाल सचिन राठी कन्नौज में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। सचिन राठी के बलिदान से परिवार व गांव शोक में डूबा है। शहीद के घर पर सांत्वना देने वाले ग्रामीणों व नेताओं का तांता लगा है। शहीद का परिवार बेटे के पार्थिव शरीर को लेने के लिए कन्नौजपहुंचा और मंगलवार देर रात पार्थिव शरीर के साथ वापस पैतृक गांव पहुंचा। कई घरों में शाम के समय चूल्हा भी नहीं जला। 

विज्ञापन

 
बुधवार को शहीद सिपाही सचिन राठी का गांव में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने कांधा दिया। परिवार की हिम्मत बढ़ाई।
विज्ञापन

 

बुधवार सुबह गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। सिपाही के पिता शिव कुमार राठी की हिम्मत बढ़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Martyr Sachin given farewell with honours, DM and SSP joins the last ride
शहीद को दी अंतिम सलामी - फोटो : Amar Ujala

मंगलवार को सचिन राठी के शहीद होने की खबर मिलते ही गांव शोक में डूब गया। सचिन राठी 2019 में पुलिस में भर्ती हुआ था। कन्नौज के विष्णुगढ़ थाने में उसकी तैनाती थी। बदमाशों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से उपचार के दौरान कानपुर चिकित्सालय में उसने अंतिम सांस ली।

सचिन राठी के पिता वेदपाल गांव में खेती तथा बुढ़ाना में प्रोपर्टी डीलर का कार्य करते हैं। मां गीता गृहिणी हैं। उसका बड़ा भाई जतिन पहले खेती में अपने पिता का हाथ बंटाता था। अब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल प्लाजा पर नौकरी करता है। छोटी बहन अंशु माता-पिता के साथ गांव में रहती है। सचिन व उसके भाई बहन की अभी तक शादी नहीं हुई है।

Muzaffarnagar: Martyr Sachin given farewell with honours, DM and SSP joins the last ride
डीएम और एसएसपी ने दिया कंधा - फोटो : Amar Ujala

वेदपाल के परिवार के अधिवक्ता बाबू सिंह राठी व अशोक राठी ने बताया कि पुलिस की नौकरी कर रहे सचिन राठी की महिला पुलिसकर्मी के साथ फरवरी में शादी होनी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से ग्रामीणों तथा विभिन्न दलों के नेताओं का शहीद सिपाही के घर पर तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed