Muzaffarnagar: नाम बदलकर सोशल मीडिया पर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नाम छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपना नाम व धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की और फिर वर्ष तक उसका यौन शोषण करता रहा।पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हरियाणा निवासी एक युवती शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची और न्याय की मांग की। युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर नाम बदलकर व धर्म छिपाकर दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाने और फिर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें:West UP Weather: आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों ने किया बुरा हाल, हीट वेव का अलर्ट, राहत के नहीं आसार
हरियाणा के जींद की निवासी एक युवती का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर कमल नाम के युवक ने उससे दोस्ती कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, जबकि उसका असली नाम कामिल है।
आरोप है युवक ने युवती को शादी करने का झांसा देकर कई वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडियापर डालने की भी धमकी दी।
पीड़िता ने एसएसपी अभिषेक सिंह को बताया कि आरोपी युवक मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली निवासी है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसएसपी ने जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।