फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: man physically harassed a girl name of marriage after friendship on social media by hiding name

Muzaffarnagar: नाम बदलकर सोशल मीडिया पर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

Sat, 18 May 2024 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 May 2024 02:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नाम छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपना नाम व धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की और फिर वर्ष तक उसका यौन शोषण करता रहा।पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: man physically harassed a girl name of marriage after friendship on social media by hiding name
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हरियाणा निवासी एक युवती शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची और न्याय की मांग की। युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर नाम बदलकर व धर्म छिपाकर दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाने और फिर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:West UP Weather: आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों ने किया बुरा हाल, हीट वेव का अलर्ट, राहत के नहीं आसार
विज्ञापन


हरियाणा के जींद की निवासी एक युवती का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर कमल नाम के युवक ने उससे दोस्ती कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, जबकि उसका असली नाम कामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है युवक ने युवती को शादी करने का झांसा देकर कई वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडियापर डालने की भी धमकी दी। 
 
पीड़िता ने एसएसपी अभिषेक सिंह को बताया कि आरोपी युवक मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली निवासी है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसएसपी ने जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed