फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Leave all work, must go to vote today

छोड़े सब कामकाज, मतदान करने जरूर जाएं आज

Thu, 10 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Leave all work, must go to vote today
चरथावल के दूधली में चौपाल पर मतदान की अपील करते युवा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छोड़ें सब कामकाज, मतदान करने जरूर जाएं आज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकतंत्र के चुनावी त्योहार में वोट की आहुति के लिए गांव की चौपालों पर युवाओं और बुजुर्गों में चर्चाएं अंतिम दौर में हैं।
हर कोई शत प्रतिशत मतदान करने की अपील कर रहा है। यही विधान सभा चुनाव की पूर्व संध्या पर भौराकलां में चौपाल पर हुक्के की गुड़गुड़ाहट पर बुजुर्गों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो जाती है। हर किसी की जुबां पर यही बात है, आज (बृहस्पतिवार) कोई काम करें या न करेें, वोट देना सबसे जरूरी है।
पहली बार मतदान को उत्साहित हैं युवा
चरथावल। दूधली में शिव मंदिर के निकट बुधवार को सतपाल सिंह के घेर में युवा इकट्ठा हुए। सभी मतदान के मुद्दे पर एकराय थे। बोले हमें राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान करना नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

हर गांववासी को मतदान के लिए प्रेरित करना हम सबका कर्तव्य है। हमारे एक वोट से हमें मनमाफिक सरकार मिल सकती है। खासकर दूधली गांव के नौजवान देवी लाल, कुलदीप और प्रदीप पहली बार मतदान करने के लिए उत्साहित हैं। वह चुनावी पर्व में हिस्सा लेने के लिए आसपास और परिचित लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। चर्चाओं में आईआईटी के छात्र मोहित कुमार, नौकरीपेशा रोहित, कारोबारी अमित एवं एक कंपनी में कार्यरत बबलू का कहना है कि हम सबके पास मतदान करने का अनू्ठा अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी और प्रत्याशी को परखने के बाद तय करें किसे अपना जन प्रतिनिधि चुनना है। हर किसी को अपने मत का लाजिमी प्रयोग करना चाहिए, तभी मजबूत लोकतंत्र की कल्पना की जाएगी। विकास शर्मा और सतपाल सिंह कहते हैं कि हर काम छोड़कर वोट करें। महिलाओं को घर-घर जाकर बूथ पर वोट डालने के लिए कहा जा रहा है।
हुक्के पर चर्चा पर बोले बुजुर्ग : मतदान करें जरूर
भौराकलां। बुधवार शाम को भौराकलां में चौधरी देवेंद्र की चौपाल पर हुक्का से सजी चौपाल पर चर्चा छिड़ी थी। किसान चंद्रपाल बोले देश के मजबूत लोकतंत्र की पहचान है मतदान। हर नागरिक को सारे काम छोड़कर मतदान करना जरूरी है। ताकि उनकी मर्जी की सरकार बने। मतदान के बाद सौहार्द कायम रहना जरूरी है। किसी तरह की चुनावी रंजिश नहीं रहनी चाहिए। हर जिम्मेदार व्यक्ति का दायित्व है घर के हर वोटर को बूथ पर जाकर वोटिंग के लिए प्रेरित करे। किसान खेतीबाड़ी को छोड़कर एक दिन चुनावी उत्सव पर मतदान के लिए रखें।

ग्रामीण शिव कुमार, ऋषिपाल, सतीश और पंकज कहते है चुनाव आयोग मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। योगेश, निर्मल, जयपाल, जसवंत, धर्मपाल, राममेहर आदि ने कहा हमारे वोट कीमती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed