{"_id":"648d7a382ec8572a560f6147","slug":"muzaffarnagar-kutcha-house-collapses-woman-and-two-children-injured-by-being-buried-under-debris-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मची चीख-पुकार, मलबे में दबकर महिला व दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मची चीख-पुकार, मलबे में दबकर महिला व दो बच्चे घायल
Sat, 17 Jun 2023 02:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 17 Jun 2023 02:50 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घर में मौजूद महिला व उसके दो बच्चे मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें महिला व उसके दो बच्चे मलबे में दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकलवाया और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुसिल भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं घायलों की हातल बेहतर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम लुहारी खुर्द में अरशद पुत्र नजर मोहम्मद का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें एक महिला शाईश्ता पत्नी अरशद( 25) एवं उसके दो बच्चे मौ0 असद (5) व दूसरा तीन वर्षीय बेटा दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर दौड़े लोगों ने तुरंत मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी राकेश शर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ मौकै पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से निकलवाकर उपचार हेतु सीएचसी चरथावल भिजवाया। बातया गया कि घायलों की हालात खतरे से बाहर है।