फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   muzaffarnagar

डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Sun, 19 Jun 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar
38 शिकायतें प्राप्त हुई, तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि भू-माफिया और अवैध निर्माण करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करें। समस्याओं का समाधान न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई। तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर पूर्ण गंभीरता बरते। उन्होंने समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत प्रसाद, उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार जसविंद्र सिंह सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed