फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Imam arrested for crying and threatening 'I will cut the inspector's neck', know the matter

Muzaffarnagar: 'दरोगा की गर्दन काट दूंगा', रोते हुए धमकी देने वाला इमाम गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Fri, 12 Dec 2025 11:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 12 Dec 2025 11:07 PM IST
सार

पुलिस ने मस्जिदों पर लाउड स्पीकर को लेकर अभियान चलाया था। इस दौरान इरफान के साथ मारपीट के आरोप में चौकी प्रभारी विनोद कुमार का तबादला किया गया था। इरफान ने रोते हुए दरोगा को धमकी दी थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Imam arrested for crying and threatening 'I will cut the inspector's neck', know the matter
हवालात में इमाम इरफान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरोगा को गर्दन काटने की धमकी देने वाले महमूद नगर की मदीना मस्जिद के इमाम इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। 
विज्ञापन

 

इमाम इरफान का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे मुख्यमंत्री, डायल 112 पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस बारे में पुलिस अधिकारियों को लखनऊ से जानकारी दी गई। अधिकारियों के आदेश पर सिविल लाइन थाने में आरोपी इमाम के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने व दरोगा को धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को दोपहर में उसके घर से पकड़कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
तीन दिन पहले सिविल लाइन थाना पुलिस ने सरवट क्षेत्र में मस्जिदों पर तेज ध्वनि व अनुमति से ज्यादा लाउड स्पीकर लगाने के मामले में अभियान चलाया था। महमूद नगर की मदीना मस्जिद पर पुलिस पहुंची थी। इस दौरान कच्ची सड़क चौकी प्रभारी विनोद कुमार पर मस्जिद में नमाज अदा कराने वाले इरफान के साथ अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया गया। पुलिस इरफान को पूछताछ करने के लिए थाने लाई थी, बाद में उसे छोड़ दिया था। 
जमीयत उलेमा ए हिंद के सदस्यों ने इरफान को साथ ले जाकर एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने चौकी प्रभारी का तबादला कर दिया था। एसएसपी से शिकायत करने के बाद पीड़ित ने रोते हुए भड़काऊ भाषण दिया और दरोगा की गर्दन काटने की धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: माता-पिता गए हरिद्वार, गांधी कॉलोनी में घर में अकेले किशोर को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed