फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Hafiz molested a seven year old student in Madrasa, accused arrested

Muzaffarnagar: मदरसे में हाफिज ने सात वर्ष के छात्र के साथ किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 06:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Apr 2024 06:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मदरसे के हाफिज द्वारा बालक से कुकर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Hafiz molested a seven year old student in Madrasa, accused arrested
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के एक गांव में मदरसे में सात वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बालक एक मदरसे में कक्षा एक का छात्र है। जबकि आरोपी भी मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर हाफिज बन चुका है। आरोपी ने घटना को मदरसे में ही अंजाम दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के एक गांव में मदरसे में एक गरीब परिवार का  बेटा(7) कक्षा एक की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वह रोजाना मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाता था लेकिन पिछले दो दिन से वह मदरसे में जाने के समय भयभीत हो जाता था। जब बालक दो दिन से मदरसे में नहीं गया तो परिजनों को चिंता हुई।

विज्ञापन

परिजनों ने बेटे से मदरसे में जाने के लिए कहा तो वह डर गया और उसने मदरसे में जाने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक पूछताछ करने पर  बालक ने परिजनों को बुलाया कि मदरसे में ही एक बड़े युवक ने उसके साथ गलत काम किया है। यह सुन कर परिजनों में रोष बन चला।
 

घटना के बारे में परिजनों ने पुलिस को बताया और तहरीर देकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी आइपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि पीडित व आरोपी एक ही मदरसे में पढ़ते है।
विज्ञापन

जहांगीर पटटी सूजडू निवासी मोहम्मद साद ने भी इसी मदरसे से हाफिज की शिक्षा इस साल पूरी की है। वह हाफिज बन चुका है। आरोपी हाफिज के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट व कुकर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीडित बालक को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed