{"_id":"66d1fe4a4177917a010c42d9","slug":"muzaffarnagar-four-students-of-class-10-and-11-were-waving-pistol-chaos-broke-out-when-the-video-went-viral-2024-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: चार छात्रों ने पैसे जोड़कर खरीदी पिस्टल, लहराते हुए घूम रहे थे, वीडियो वायरल हुआ तो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: चार छात्रों ने पैसे जोड़कर खरीदी पिस्टल, लहराते हुए घूम रहे थे, वीडियो वायरल हुआ तो पकड़े
Fri, 30 Aug 2024 10:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:46 PM IST
सार
चार छात्रों ने दो किशोरों से पिस्टल खरीदी और फिर उसे लहराते घूम रहे थे। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पिस्टल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शौक में पिस्टल खरीदना चार किशोरों को महंगा पड़ गया। पिस्टल के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई कर चारों को पकड़ लिया। पिस्टल खरीदने व बेचने वाले दोनों आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार किशोर कक्षा दस व ग्यारह के छात्र हैं। मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
नगर में कई दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चार किशोर दिखाई दे रहे थे। एक किशोर के हाथ में पिस्टल था। पुलिस वीडियो वाले किशोरों को तलाश रही थी। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक किशोर अपने तीन अन्य साथियों के साथ बामनहेडी रेलवे स्टेशन के पास बैठा है। चारों किशोर वायरल वीडियो वाले ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों किशोरों को पकड़ लिया। सभी किशोरों ने कक्षा दस व ग्यारह का छात्र होना बताया। पिस्टल के बारे में गिरफ्तार एक किशोर ने बताया कि एक युवक उसका परिचित है। उससे उन सभी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिल कर पिस्टल खरीदी थी। पिस्टल अपराध करने के लिए बल्कि सबने पैसे जोड़कर शौक में खरीदी थी। पिस्टल बेचने वाला व खरीदने वाला किशोर अभी फरार है। पुलिस ने किशोरों की निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर ली। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है। पिस्टल बेचने व खरीदने वाले की तलाश शुरू कर दी है।