फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Farmers protest at Bhopa police station

भाकियू का भोपा थाने पर धरना

Wed, 26 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Farmers protest at Bhopa police station
भोपा में पुलिस से भाकियू नेता की नोकझोंक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू का भोपा थाने पर धरना
विज्ञापन

भोपा। पुलिस ने क्षेत्र के गांव गडवाड़ा निवासी राजकुमार उर्फ राजू को अपमिश्रित शराब के साथ जेल भेजा दिया था। इसी मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जेल भेजे गए आरोपी युवक की मां मुकेश के साथ मंगलवार को थाने पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि सीकरी चौकी प्रभारी ने जिस राजकुमार को यूरिया मिश्रित शराब में जेल भेजा है वह पूरी तरह से निर्दोष है। पारिवारिक विवाद के चलते पुलिस ने राजू को थाने बुलाया था और अवैध शराब के साथ जेल भेजा दिया। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि जब तक सीकरी चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक थाने पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। योगेश शर्मा, सर्वेंद्र राठी, बिट्टू प्रधान, हवा सिंह, अजय कुमार, वसीम प्रधान अनूप सिंह, अमीर अहमद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दरियाव सिंह ने व संचालन उदयवीर सिंह ने किया।

किसानों की पुलिस से नोकझोंक
भोपा। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी की पुलिस से काफी देर तक नोकझोंक चली। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती चली गई और अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया जो देर रात तक जारी था। उधर, धरने को अनिश्चितकालीन चलाने के लिए थाने में मौजूद भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने में ही भट्ठी चालू कर वहीं पर भोजन बनाया। भाकियू ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह कल से पशुओं को भी थाने में लाकर बांध देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed