Muzaffarnagar News: कटड़ा के भूस्खलन में दब गया मुजफ्फरनगर के इंजीनियर का परिवार, इकलौते बेटे की मौत
मूल रूप से बघरा क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी इंजीनियर मिंटू कश्यप (46) अपने परिवार के साथ शहर के रामलीला टिल्ला पर रहते हैं। रविवार को वह पत्नी संगीता उर्फ बबली (40), बेटे कार्तिक (22), बेटी उमंग कश्यप (25) और मंसूरपुर निवासी साले की बेटी वैष्णवी (16) के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। मंगलवार को परिवार वापस आने के लिए चला था, इसी दौरान हादसा हो गया। परिवार का कहना है कि हादसे में कार्तिक की मौत हो गई। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मिंटू कश्यप के बड़े भाई बाबूराम प्रधान से उनके आवास पर पहुंचकर जानकारी ली। राज्यमंत्री ने बताया कि कार्तिक की मौत की सूचना मिली है। बाकी लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
n देश का नाम रोशन करना चाहता था कार्तिक : शहर की जगदंबा कंपनी में नौकरी करने वाले मिंटू कश्यप इन दिनों छत्तीसगढ़ में फैक्टरी लगाने का कार्य कर रहे थे। वह बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यरत थे। उनका इकलौता बेटा कार्तिक क्रिकेट का होनहार खिलाड़ी था और देहरादून में रहकर अभ्यास करता था। देश के लिए क्रिकेट खेलने की तमन्ना थी। इसके अलावा परिवार की बेटी उमंग कश्यप मेरठ से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

शहर के रामलीला टिल्ला पर पीड़ित परिवार से जानकारी लेते कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल