फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar divided into 25 zones and 156 sectors

मुजफ्फरनगर को 25 जोन और 156 सेक्टर में बांटा

Sat, 08 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar divided into 25 zones and 156 sectors
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिले को 25 जोन और 156 सेक्टर में बांटा गया है। मीरापुर विधानसभा में सबसे अधिक छह और खतौली में पांच जोन बनाए गए हैं। 155 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन पर रही पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन

चुनाव में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोन और सेक्टर व्यवस्था मजबूत रहेगी। पुलिस-प्रशासनिक दृष्टि से जिले को 25 जोन में बांटकर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराए जाएंगे। आचार संहिता लगते ही जोन और सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। मुजफ्फरनगर विधानसभा में सबसे कम 17 सेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

किस विधानसभा में कितने जोन और सेक्टर
विधानसभा जोन सेक्टर
बुढ़ाना 04 33
चरथावल 04 26
पुरकाजी 03 19
मुजफ्फरनगर 03 17
खतौली 05 26
मीरापुर 06 35
209 सुपरवाइजर किए जाएंगे तैनात
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 209 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। बुढ़ाना विधानसभा में सबसे अधिक 43 सुपरवाइजर होंगे।
हर बूथ पर तैनात होगा एक अधिकारी
छह विधानसभाओं में 2251 बूथ बनाए गए हैं। हर मतदेय स्थल पर एक ऑफिसर तैनात किया जाएगा। इसकी सूची तैयार की जा रही है।
74 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील
जिले में 74 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील है, जिनके 155 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed