फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar District Executive of BJP

भाजपा कार्यकारिणी में संघ और जिलाध्यक्ष की चली

Sun, 16 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar District Executive of BJP
भाजपा कार्यकारिणी के गठन में संघ की चली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा की जिला कार्यकारिणी के गठन में संघ और भाजपा जिलाध्यक्ष की ही चली। सबसे ज्यादा पदाधिकारी संघ की सिफारिश पर ही रखे गए। आठ पदाधिकारी ऐसे हैं, जिन्होंने कमेटी में दोबारा स्थान पाया है।

भाजपा की जिला कार्यकारिणी को लेकर पार्टी में लंबे समय तक मंथन चला। अंत में पार्टी ने संगठन के अनुभवी और संघ एवं जिलाध्यक्ष की सिफारिश को ही तरजीह दी गई। जिला कार्यकारिणी में आठ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दोबारा स्थान पाया है। इनमें शरद शर्मा पहली कार्यकारिणी में महामंत्री थे अब उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। विनीत कात्यान पहले उपाध्यक्ष थे अब महामंत्री बने हैं। रमेश खुराना कोषाध्यक्ष के ही पद पर नियुक्त हुए हैं। अचिंत मित्तल को फिर से सह मीडिया प्रभारी का पद मिला है। संजय गर्ग को मीडिया प्रभारी से उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष रोहताश पाल को जिला उपाध्यक्ष और सुनील दर्शन को जिला मंत्री बनाया गया है। साधना सिंघल ने भी दोबारा स्थान पाया है। सीएए के समर्थन में चलाए गए अभियान में अच्छा काम करने पर नितिन मलिक को जिला उपाध्यक्ष और विनीत कात्यान को जिला महामंत्री बनाया गया है। टाउन हाल में संघ द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के आयोजन में भूमिका निभाने वाले सचिन सिंघल और सुधीर खटीक को जिला मंत्री बनाकर इनाम दिया गया है। सूत्रों की माने तो राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को छोड़ कार्यकारिणी में किसी विधायक और मंत्री की सिफारिश नहीं चली है। कपिलदेव अपने समर्थक बिजेंद्र पाल, संजय गर्ग, रोहताश पाल आदि को स्थान दिलाने में सफल रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, राकेश त्यागी आडवाणी, महामंत्री सुषमा पुंडीर, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा को जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की पसंद बताया जा रहा है। बाकी सभी पदाधिकारियों के पीछे संघ की सिफारिश बताई जा रही है। इनमें उपाध्यक्ष अमित चौधरी, महामंत्री रोहिल कुमार वाल्मीकि, विजय सैनी, जिला मंत्री बोबिंद्र सहरावत, राहुल वर्मा, रेनू गर्ग, साधना सिंघल, सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल शामिल हैं। बीजेपी में संघ और जिलाध्यक्ष को वरीयता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed