{"_id":"621a1eefa4cbc176c94521eb","slug":"muzaffarnagar-crime-news-dead-body-has-found-in-village-after-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: मर्डर के बाद दबा दी थी लाश, अब ऐसे खुला हत्या का राज, गांव में शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक वारदात: मर्डर के बाद दबा दी थी लाश, अब ऐसे खुला हत्या का राज, गांव में शव मिलने से सनसनी
Sat, 26 Feb 2022 06:08 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:08 PM IST
सार
लापता युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने हत्या की है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ दिन पहले बिरालसी गांव से अपहृत किए गए सराफ के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को गन्ने के खेत में दबा दिया गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए दो दिन पहले अपहृत को मुक्त करने के बदले उसकी दुकान पर दो लाख रूपये रंगदारी की चिट्ठी डाली गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर गड्ढ़े में दबे शव को बरामद कर लिया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने थाने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
बिरालसी निवासी सराफ का बेटा आसू (24) 18 फरवरी को लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने दो दिन उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। बेटे का पता लगाने के लिए पूरा परिवार और रिश्तेदार ढूंढने में जुटे थे।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व अल सुबह उसकी दुकान पर दो लाख रुपये की चिट्ठी डालकर फिरौती की मांग की गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस हरकत में आई और छानबीन शुरू की। बिरालसी गांव के सुमित, हिमांशु और रमेश को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के सामने आरोपियों ने अपहृत युवक की 18 फरवरी में गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। शव को एक गन्ने के खेत में छिपा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रसपा नेता का एलानिया मर्डर: सिर्फ एक थप्पड़ के बदले ली जान, हत्यारोपी ने फोन कर पूछा- सुधीर मरा या नहीं, खौफनाक है पूरी वारदात
शनिवार शाम को थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने पुलिस बल के साथ थानाभवन मुख्य मार्ग पर बंधन पैलेस के पीछे राजपाल केखेत में पहुंचे। वहां आरोपियों की निशानदेही पर गड्ढे में दबे शव को बरामद कर लिया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया आरोपियों ने परिजनों को गुमराह करने की नियत से चिट्ठी भेजी थी।
यह भी पढ़ें: आंखों देखी: मेरठ के स्नेहाशीष ने बताए यूक्रेन के हालात, बोला- पापा खाने में बची है सिर्फ ब्रेड, चारों तरफ हो रहे धमाके