फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Crime News: dead body has found in village after murdered

खौफनाक वारदात: मर्डर के बाद दबा दी थी लाश, अब ऐसे खुला हत्या का राज, गांव में शव मिलने से सनसनी

Sat, 26 Feb 2022 06:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Feb 2022 06:08 PM IST
सार

लापता युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने हत्या की है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime News: dead body has found in village after murdered
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आठ दिन पहले  बिरालसी गांव से अपहृत किए गए सराफ के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को गन्ने के खेत में दबा दिया गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए दो दिन पहले अपहृत को मुक्त करने के बदले उसकी दुकान पर दो लाख रूपये रंगदारी की चिट्ठी डाली गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर गड्ढ़े में दबे शव को बरामद कर लिया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने थाने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


बिरालसी निवासी सराफ का बेटा  आसू (24) 18 फरवरी को लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने दो दिन उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। बेटे का पता लगाने के लिए पूरा परिवार और रिश्तेदार ढूंढने में जुटे थे। 
विज्ञापन


दो दिन पूर्व अल सुबह उसकी दुकान पर दो लाख रुपये की चिट्ठी डालकर फिरौती की मांग की गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस हरकत में आई और छानबीन शुरू की। बिरालसी गांव के सुमित, हिमांशु और रमेश को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के सामने आरोपियों ने अपहृत युवक की 18 फरवरी में गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। शव को एक गन्ने के खेत में छिपा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: प्रसपा नेता का एलानिया मर्डर: सिर्फ एक थप्पड़ के बदले ली जान, हत्यारोपी ने फोन कर पूछा- सुधीर मरा या नहीं, खौफनाक है पूरी वारदात

शनिवार शाम को थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने पुलिस बल के साथ थानाभवन मुख्य मार्ग पर बंधन पैलेस के पीछे राजपाल केखेत में पहुंचे। वहां आरोपियों की निशानदेही पर गड्ढे में दबे शव को बरामद कर लिया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया आरोपियों ने परिजनों को गुमराह करने की नियत से चिट्ठी भेजी थी।
यह भी पढ़ें: आंखों देखी: मेरठ के स्नेहाशीष ने बताए यूक्रेन के हालात, बोला- पापा खाने में बची है सिर्फ ब्रेड, चारों तरफ हो रहे धमाके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed