फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Contract Worker Electrocuted While Repairing Fault During Shutdown

Muzaffarnagar: करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत, शटडाउन के दौरान हुआ हादसा

Mon, 08 Sep 2025 04:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Sep 2025 04:33 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के दूधली बिजलीघर पर शटडाउन के दौरान करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। लाइन चालू होने पर पोल पर चढ़ा कर्मचारी नीचे गिरा और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Contract Worker Electrocuted While Repairing Fault During Shutdown
ग्रामीणों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल ब्लॉक के गांव दूधली स्थित बिजलीघर पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तैनात संविदा कर्मचारी जितेंद्र (45) शटडाउन लेकर पोल पर फॉल्ट सुधारने चढ़ा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू कर दी गई। करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर किसान संगठनों के नेता मौके पर पहुंच गए। वहीं, प्रशासन भी सक्रिय हुआ। एसडीएम सदर और सीओ रवि शंकर मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

घटना के बाद से ग्रामीणों और संगठनों में आक्रोश है। लोग बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed