फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Class 12 SC student assaulted in bus, case registered against driver-conductor

Muzaffarngar: कक्षा 12 की छात्रा से बस में दुष्कर्म, चालक-परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Feb 2024 02:35 PM IST
सार

मीरापुर क्षेत्र में एक किशोरी से कॉलेज जाने के दौरान बस में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी युवक का सहयोग करने के मामले में बस चालक और परिचालक के खिलाफ पीड़िता के पिता ने तकरीबन एक साल बाद शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Class 12 SC student assaulted in bus, case registered against driver-conductor
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में एक गांव निवासी किशोरी के साथ युवक ने 11 माह पहले काॅलेज जाने के दौरान बस व बाद में घर में घुस कर दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा के पिता ने आरोपी युवक बस के चालक तथा परिचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी मेरठ स्थित एक गर्ल्स काॅलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। वह प्रतिदिन गांव से स्कूल बस में सवार होकर काॅलेज जाती थी। गांव का ही एक युवक बस में गांव से काॅलेज जाता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: दूल्हे की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, शादी से महज 10 दिन पहले किया था मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि फरवरी 2023 मेंं काॅलेज जाते समय गांव से रामराज आने के दौरान कुछ दूरी पर बस पहुंची तो चालक ने बस को रास्ते में रोक दिया। छात्रा के पूछने पर बस चालक व परिचालक ने बताया कि बस खराब हो गई है और दोनों बस से नीचे उतर गए। इसके बाद युवक ने छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में चालक व परिचालक बस को स्टार्ट कर काॅलेज के लिए चल दिए।

आरोपी युवक रास्ते में ही उतर गया। इसके बाद जुलाई 2023 में भी युवक ने घर में घुस कर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। छात्रा ने विरोध जताया तो युवक ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने छात्रा पर मिलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

परेशान होकर छात्रा ने परिजनों से शिकायत की तो पिता ने गांव निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप और बस चालक व परिचालक पर युवक का सहयोग करने का आरोप लगाकर तहरीर थाने में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रामराज थाना प्रभारी सीता सिंह का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed