फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Clash between two office bearers on stage operations

दो पदाधिकारियों में मंच संचालन को लेकर हुआ संघर्ष

Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Clash between two office bearers on stage operations
तितावी थाने में भाकियू नेताओं के बीच मारपीट होने पर बीच बचाव कराते सीओ फुगाना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो पदाधिकारियों में मंच संचालन को लेकर हुआ संघर्ष
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना परिसर में चल रहे भाकियू के धरने पर माइक हथियाने को लेकर दो पदाधिकारियों में चाकूबाजी हो गई। सीओ फुगाना व एसओ ने बीचबचाव का प्रयास किया। इस बीच चाकू लगने से सीओ की हथेली लहूलुहान हो गई। माइक लगने से एक पदाधिकारी भी घायल हो गए। पुलिस ने चाकू बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों के निष्कासन की संस्तुति की है।
भाकियू के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के तहत सोमवार को तितावी थाना परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सैनी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण धरना चल रहा था। इसी दौरान मंच संचालन को लेकर भाकियू के जिला सचिव अमरजीत व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गोलियान के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ा तो एक पदाधिकारी ने चाकू निकाल लिया तो दूसरे ने माइक हाथ में उठा लिया। मामला बिग़ड़ता देख मौके पर मौजूद सीओ फुगाना राममोहन शर्मा व एसओ कपिलदेव ने उनमें बीचबचाव का प्रयास किया, जिसमें सीओ की हथेली चाकू लगने से लहूलुहान हो गई। इसी दौरान दूसरे पदाधिकारी ने माइक से वार किया तो पहला पदाधिकारी प्रवीण भी आंख के पास चोट लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। चाकू भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया गया। घटना के दौरान एसओ तितावी की वर्दी पर खून के दाग थे, जिसे उन्होंने जिला उपाध्यक्ष की आंख से निकला खून बताया। घटना के बाद आनन-फानन में सीओ को सात सूत्री ज्ञापन देकर धरना तितावी थाने से बुढ़ाना कोतवाली में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, थाना परिसर में चाकूबाजी और सीओ के घायल होने के बावजूद पुलिस ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। एसओ व सीओ एक-दूसरे पर कार्रवाई की जिम्मेदारी होने की बात कहकर टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं। सीओ ने हाथ में चोट लगने से इंकार किया है। मामले की सही जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ फुगाना राममोहन शर्मा का कहना है कि चोट चाकू से नहीं माइक से लगी है। एक व्यक्ति के हाथों में छुरी देखी गई है, जिसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी। आरोपियों पर कार्रवाई का जिम्मा एसओ का है। उनके ऊपर भी अधिकारी हैं, जो इस संबंध में अधिक जानकारी दे पाएंगे।

एसओ कपिलदेव का कहना है कि एक पदाधिकारी के पास छोटा चाकू था, जो छीनकर फेंक दिया था। दोनों पदाधिकारी हिरासत में हैं, तहरीर नहीं आई है। अफसरों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान का कहना है कि मामले से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराते हुए दोनों पदाधिकारियों को निष्कासित करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed