फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Child artistes dance on Kanha's hymns

बाल कलाकारों ने कान्हा के भजनों पर नृत्य किया

Mon, 30 Aug 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Child artistes dance on Kanha's hymns
रतनपुरी में झांकी में नृत्य करते कलाकार। - फोटो : KHATAULI
बाल कलाकारों ने कान्हा के भजनों पर नृत्य किया
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव में मनसा देवी मंदिर समिति के बैनरतले श्रीकृष्ण झांकी मंडली की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गई। बाल कलाकारों ने देर रात तक कान्हा के भजनों पर नृत्य किया।

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रतनपुरी में श्री कृष्ण झांकी मंडली की ओर से राधा-कृष्ण-सुदामा, श्री राम दरबार, शिव एवं पार्वती, श्रीराम-जानकी सहित हनुमान जी की झांकियां निकाली गई। इस अवसर पर युवाओं ने अबीर गुलाल उड़ाया। इससे पूर्व, सोमवार को सुबह आठ बजे पंडित डब्बू शर्मा व पंडित डॉ. कपिल आर्य द्वारा मनसा देवी मंदिर में हवन किया गया। हवन में मुख्य अतिथि सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम ने भी आहुति दी। विधायक ठाकुर संगीत सोम ने उपस्थित लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात झांकियां तैयार कर करीब 15 ट्रैक्टरों पर सजाया गया। विधायक ने फीता काटकर झांकियों को रवाना किया। इसके बाद डीजे पर बजते भजनों की धुन पर भक्त झूमते- नाचते लोग झांकियां लेकर निकले। झांकियां विभिन्न स्थानों का चक्रमण करते हुए मनसा देवी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। रात को मटकी फोड़ने का कार्यक्रम हुआ। बाल कलाकारों ने देर रात तक कान्हा के भजनों पर नृत्य किया। मनसा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष तरसपाल चेयरमैन ने बताया कि मंगलवार सुबह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिजेंद्र सिंह, गुलाब सोम, कालू सिंह, पंडित राजकुमार शर्मा, मोनू सोम, बबलू सोम, अभिषेक सिंह, मोहित कुमार ,अमित कुमार, रोहित शर्मा, सुनील कुमार, वैभव शर्मा, मनबीर सिंह, पिंकू सोम, सागर, कृष्ण राघव, शुभम कुमार, अजय कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed