UP : चौधरी जयंत ने कुश्ती हॉल के लिए दिए 40 लाख रुपये, सावटू गांव में चल रहा है स्टेडियम का निर्माण
Muzaffarnagar News : चौधरी जयंत सिंह ने कुश्ती हॉल के लिए 40 लाख रुपये दिए हैं। वहीं, इससे पहले सांसद निधि दिए गए रुपयों से सावटू गांव में स्टेडियम का निर्माण भी कराया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर में कुश्ती हॉल के लिए रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने 40 लाख रुपये दिए हैं। सांसद निधि से दिए गए रुपयों से कुश्ती खिलाड़ियों के लिए हॉल का निर्माण कराया जाएगा।
बताया गया कि पहलवान काफी परेशानी उठा रहे थे। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने बताया कि क्षेत्र के खिलाड़ियों की मांग पर सावटू में स्टेडियम भी बनवाया जा रहा है।
शाहपुर के इंटर कॉलेज में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया और एथलेटिक्स केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ी यहां पहुंचकर अभ्यास करते हैं। शाहपुर क्षेत्र के पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।
बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान और रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक सतेंद्र बालियान ने रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मिलकर कुश्ती हॉल का निर्माण कराने की मांग रखी थी। इस हॉल के लिए रालोद अध्यक्ष ने अपनी सांसद निधि से 40 लाख रुपये दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच
राज्यसभा सांसद ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। वहीं, रालोद अध्यक्ष की निधि से सावटू गांव में स्टेडियम का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर एलान किया था कि अपनी निधि खेल और खिलाड़ियों को देंगे।
यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत