फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Chaudhary Jayant Singh has given 40 lakh for wrestling hall

UP : चौधरी जयंत ने कुश्ती हॉल के लिए दिए 40 लाख रुपये, सावटू गांव में चल रहा है स्टेडियम का निर्माण

Fri, 19 Jan 2024 04:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jan 2024 04:15 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : चौधरी जयंत सिंह ने कुश्ती हॉल के लिए 40 लाख रुपये दिए हैं। वहीं, इससे पहले सांसद निधि दिए गए रुपयों से सावटू गांव में स्टेडियम का निर्माण भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Chaudhary Jayant Singh has given 40 lakh for wrestling hall
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर में कुश्ती हॉल के लिए रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने 40 लाख रुपये दिए हैं। सांसद निधि से दिए गए रुपयों से कुश्ती खिलाड़ियों के लिए हॉल का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


बताया गया कि पहलवान काफी परेशानी उठा रहे थे। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने बताया कि क्षेत्र के खिलाड़ियों की मांग पर सावटू में स्टेडियम भी बनवाया जा रहा है।

विज्ञापन

शाहपुर के इंटर कॉलेज में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया और एथलेटिक्स केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ी यहां पहुंचकर अभ्यास करते हैं। शाहपुर क्षेत्र के पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।

बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान और रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक सतेंद्र बालियान ने रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मिलकर कुश्ती हॉल का निर्माण कराने की मांग रखी थी। इस हॉल के लिए रालोद अध्यक्ष ने अपनी सांसद निधि से 40 लाख रुपये दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। वहीं, रालोद अध्यक्ष की निधि से सावटू गांव में स्टेडियम का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर एलान किया था कि अपनी निधि खेल और खिलाड़ियों को देंगे।

यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed