{"_id":"6353d3eb2beaa535f76b3f35","slug":"muzaffarnagar-chaudhary-jayant-pays-tribute-to-shaheed-amit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चौधरी जयंत बोले- इतिहास गवाह है, मुजफ्फरनगर का आदमी अपने हकों के लिए सरकारों से लेता है टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चौधरी जयंत बोले- इतिहास गवाह है, मुजफ्फरनगर का आदमी अपने हकों के लिए सरकारों से लेता है टक्कर
Sat, 22 Oct 2022 08:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 22 Oct 2022 08:24 PM IST
सार
चौधरी जयंत सिंह ने शनिवार को खरड़ गांव में पहुंचकर शहीद अमित सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार की हिम्मत बंधाई।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने शनिवार को मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव में पहुंचकर शहीद हुए बीएसएफ के जवान अमित सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जवान ने सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
दिल्ली से मोरना चीनी मिल पर आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने जा रहे रालोद अध्यक्ष बायवाला से फुगाना क्षेत्र के खरड़ गांव पहुंचे। उन्होंने अमित कुमार के परिवार से मुलाकात की और दुख की घड़ी में हिम्मत बंधाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ है। इसके बाद जयंत सिंह काफिले के रूप में भोपा होते हुए मोरना पहुंचे। यहां किसान चीनी मिल मोरना पर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि किसानों को त्योहार पर राम-राम करने आया हूं। उन्होंने कहा कि देश में नौजवान चिंताओं से घिरा हुआ है, ऐसे में भाजपा सरकारों पर कैसे विश्वास करें। यह बहुत कठिन दिन है हम सब के लिए। जयंत ने कहा कि एक-दूसरे का सहारा बने।
उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने किसान ट्रैक्टर सीज करने व सवारी ढोने को लेकर जुर्माना लगाने का कानून बनाया है। आपके ट्रैक्टर देखकर सीएम योगी का माथा गर्म हो गया होगा। इतिहास गवाह है, मुजफ्फरनगर का आदमी अपने हकों के लिए सरकारों से टक्कर लेता है। कमजोर का साथ देना ही हमारा संस्कार है। किसान खुद लकीर बनाता है और खुद ही तोड़ता है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच