फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Charge sheet against nine accused including principal Mamta in a deadly attack

Muzaffarnagar: जानलेवा हमले में प्रधानाचार्या ममता समेत नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, खतौली स्कूल का मामला

Sun, 24 Aug 2025 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 12:52 AM IST
सार

उप सचिव पर 19 मई को स्कूल में पूजा करने के दौरान हमला हुआ था।  लखनऊ तक प्रकरण की गूंज हो चुकी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Charge sheet against nine accused including principal Mamta in a deadly attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

खतौली के लाल दयाल पब्लिक स्कूल के उप सचिव राजवीर वर्मा पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा समेत नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। तीन अज्ञात हमलावरों की भूमिका साबित नहीं हुई।
विज्ञापन


उप सचिव पर 19 मई को स्कूल में पूजा करने के दौरान हमला हुआ था।  लखनऊ तक प्रकरण की गूंज हो चुकी है। पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया। पीड़ित के बेटे  कर्मवीर सिंह ने 20 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


मुकदमे में दर्शाए गए तीन आरोपी जांच में साबित नहीं हुए। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ ही चार्जशीट पेश की। पूर्व प्रधानाचार्य ममता दत्त शर्मा समेत सभी आरोपियों के खिलाफ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ दाखिल हुआ आरोपपत्र
आरोपी ताजपुर निवासी आशीष चौधरी, दौराला के नगली साधारण निवासी चालक अजीत , पंकज एवं प्रमोद,टबीटा निवासी  ट्रांसपोर्ट इंचार्ज श्रीकांत, दौराल के पीरपुर निवासी रवि मास्टर, बहादुरपुर निवासी  रोबिन, मेरठ निवासी शिक्षिका और पूर्व प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

तीन आरोपियों पर बढ़ाई गई यह धारा
पुलिस ने आरोपपत्र में तीन आरोपियों पर अमानत में ख्यानत की धारा बढ़ाई है। आरोपी आशीष चौधरी, श्रीकांत और प्रमोद पर  धारा बढ़ाई गई। अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। चार आरोपियों की गिरफ्तारी पर स्टे है।


सीओ पर लगाए थे गंभीर आरोप
हमले के बाद राजवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूर्व प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा और उनके जीजा डॉ. मलय शर्मा समेत कई लोगों पर अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। यही नहीं अधिकारियों को मृत्यु पूर्व बयान के नाम से पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed