फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Chairperson Anju Aggarwal

पालिका में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे अफसर: अंजू अग्रवाल

Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Chairperson Anju Aggarwal
नगर के विकास कार्यो की जानकारी देती पलिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड के दो साल पूरे होने पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि कुछ अफसर नगर पालिका में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। नगर पालिका स्वायत्त संस्था है और उसे अपनी आय बढ़ाने के लिए कदम उठाने ही होंगे। चेयरपर्सन ने दो साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शहर में तेजी से विकास कार्य कराए गए हैं और आगे भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने शहर के चौराहों, महापुरुषों की मूर्तियों एवं पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया गया है। पेयजल की समस्या लगभग समाप्त हो गई है। नगर की जनता, पालिका अधिकारियों के सहयोग से ग्रीन एंड क्लीन सिटी का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य कराने के लिए नगर पालिका को फंड की आवश्यकता होती है इसलिए आय बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

14वें वित्त आयोग की धनराशि से विकास कार्यों के लिए सभासदों के प्रस्ताव नहीं लेने के आरोप को उन्होंने गलत बताया। कहा कि यह सब राजनीति से प्रेरित है। स्वकर प्रणाली में टैक्स बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को सुविधा होगी और वह स्वयं अपनी संपत्ति का ब्यौरा देंगे। यदि कहीं गलत निर्धारण हो गया है तो एक फार्म भरकर सुधार कराया जा सकता है। ईओ से नाराजगी पर उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी नगर पालिका में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं। वे यह नहीं चाहते कि शहर का विकास हो। उन्होंने कहा कि उनके स्टेनो तक को तहसील में अटैच कर दिया गया। डीएम से अनुरोध के बावजूद उनके स्टेनो की वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गई। उल्टे स्टेनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। सही सलामत सड़कों को दोबारा बनाने के मामले में उन्होंने कहा कि इसमें निर्माण जेई मूलचंद की गलती है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी, सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर समेत अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed